Ahoi Ashtami 2022: हिन्दू धर्म में हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाता है। इस दिन अहोई माता के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विधान है। आइए जानते हैं इस साल अहोई अष्टमी कब है...
Ahoi Ashtami Vrat 2022 Date And Significance: हिन्दू धर्म में पड़ने वाले हर व्रत का अपना महत्व होता है। वहीं महिलाओं द्वारा अपनी संतान की दीर्घायु और मंगलकामना के लिए अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाता है। यह व्रत हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। तो आइए जानते हैं इस साल 2022 में अहोई अष्टमी कब है और इस व्रत का महत्व क्या है...
अहोई अष्टमी 2022 तिथि
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का प्रारंभ 17 अक्टूबर 2022 को होकर इसका समापन 18 अक्टूबर 2022 को होगा। पंचांग के अनुसार इस साल अहोई अष्टमी का व्रत 17 अक्टूबर 2022, सोमवार को रखा जाएगा।
अहोई अष्टमी व्रत का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अहोई अष्टमी व्रत में अहोई माता की पूजा की जाती है। पूरा दिन यह व्रत महिलाएं अपने बच्चों की लंबी उम्र और उनकी सलामती के लिए रखती हैं और फिर रात्रि में चंद्रदेव को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत खोलती हैं। ध्यान रखें कि इस दिन चंद्रमा को जल अर्पित करते समय तांबे के नहीं बल्कि पीतल के लोटे का इस्तेमाल करें। इस दिन भगवान शिव और पार्वती मां का पूजन भी शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस व्रत वाले दिन श्रद्धापूर्वक और विधि-विधान से पूजा करने से माता अहोई प्रसन्न होकर संतान प्राप्ति और सौभाग्य का आशीर्वाद देती हैं।
यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: मां लक्ष्मी का पाना है आशीर्वाद तो इन चीजों में पैसा खर्च करते समय न करें आनाकानी