धर्म

बिल्ली का दूध पी जाना धन आगमन का देता है संकेत, वहीं रास्ता काटना जानिए किस बात का है संकेत?

Astrology: हमारे समाज में बिल्ली का रास्ता काट जाना, बिल्ली का घर में घुसकर दूध पी जाना जैसी कई मान्यताओं को शकुन और अपशकुन से जोड़कर देखा जाता है। तो आइए जानते हैं इन मान्यताओं के पीछे की वास्तविक वजहों के बारे में।

2 min read
बिल्ली का दूध पी जाना धन आगमन का देता है संकेत, वहीं रास्ता काटना जानिए किस बात का है संकेत?

हमारे समाज में कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं जिनमें हमारे साथ होने वाली घटनाओं और चीजों को शुभ और अशुभ संकेतों से जोड़कर देखा जाता है। इन्हीं में से एक प्रचलित मान्यता है बिल्ली का रास्ता काट जाना। आमतौर पर माना जाता है कि कहीं जाते समय सामने से बिल्ली रास्ता काट जाए तो यह अपशकुन होता है। इस धारणा के कारण आपने देखा होगा कि बहुत से लोग बिल्ली के रास्ता काट देने पर कुछ देर वहीं रुककर अपने इष्टदेव का नाम लेकर आगे बढ़ते हैं। साथ ही ज्योतिष शास्त्र में भी बिल्ली को राहु की सवारी माना गया है। आइए जानते हैं बिल्ली से जुड़ी कुछ ऐसी ही मान्यताओं और उसके पीछे के सच्चाई के बारे में...

बिल्ली का दूध पीना धन आगमन का संकेत-

यह आम धारणा है कि दीपावली की रात को घर में बिल्ली का आना लक्ष्मी जी के आशीर्वाद और धन आगमन का संकेत होता है। वहीं बिल्ली अगर आपके घर में बच्चों को जन्म देती है तो ये भी शुभ माना जाता है। इसके अलावा यदि बिल्ली घर में घुसकर दूध पी जाए तो इसमें आपको परेशान होने या बुरा मानने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह भी आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होने का एक संकेत माना जाता है।

बिल्ली का रास्ता काट जाना शुभ या अशुभ-

बहुत से लोगों के मन में यह धारणा होती है कि कहीं जाते समय यदि बिल्ली सामने से गुजर जाए या रास्ता काट जाए, तो यह शुभ नहीं होता और इससे उनका काम बिगड़ सकता है। इसलिए ऐसा होने पर लोग थोड़ी देर वहीं रास्ते में रुककर फिर भगवान का नाम लेकर आगे बढ़ते हैं। लेकिन आपको बता दें कि बिल्ली का रास्ता काटना सभी परिस्थितियों में अशुभ नहीं होता है। यह तब ही अपशकुन माना जाता है जब बिल्ली आपके बाईं तरफ से रास्ता काटते हुए दाईं तरफ जाए।

इसके अलावा घर में बिल्लियों का आपस में लड़ना किसी आर्थिक समस्या का संकेत माना जाता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की कुंडली में राहु ग्रह कमजोर होता है उन्हें इसके दुष्प्रभाव से बचने के लिए बिल्ली पालने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें: चाणक्य नीति: धन कमाने के चक्कर में इन चीजों की अनदेखी पड़ सकती है भारी, धनवान व्यक्ति भी हो जाता है कंगाल

Published on:
27 Apr 2022 12:14 pm
Also Read
View All