धर्म

ज्योतिष: भौतिक सुखों का कारक होता है शुक्र ग्रह, गूलर के पेड़ के इन उपायों से करें कुंडली में इसे मजबूत

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना गया है। साथ ही हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार शुक्र ग्रह का संबंध गूलर पेड़ से होता है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 May 2022, 5:27 PM IST
planet venus astrological remedies, goolar tree, venus planet, gular tree benefits, gular ka ped, शुक्र ग्रह को मजबूत करने के आसान उपाय, venus planet remedies, विवाह में बाधा के उपाय, गूलर के पेड़ के उपाय, शुक्र ग्रह को कैसे खुश करें, शुक्रवार के उपाय, शुक्रवार को धन प्राप्ति के उपाय,
ज्योतिष: भौतिक सुखों का कारक होता है शुक्र ग्रह, गूलर के पेड़ के इन उपायों से करें कुंडली में इसे मजबूत

शास्त्रों में पीपल, तुलसी, बरगद जैसे कई पेड़ पौधों को बहुत पूजनीय स्थान दिया गया है। वहीं सभी ग्रहों से संबंधित विभिन्न पेड़-पौधे आपके जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता को बढ़ावा देते हैं। इसी प्रकार शुक्र ग्रह जो विलासिता, वैवाहिक और भौतिक सुखों का कारक माना गया है उससे संबंधित वृक्ष गूलर होता है। मान्यता है कि गूलर के पेड़ में भी दैवीय शक्तियों का वास होता है। ऐसे में कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए गूलर के पेड़ के ये उपाय लाभकारी साबित हो सकते हैं...

1. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में शुक्र ग्रह के कमजोर स्थिति में होने से व्यक्ति को भौतिक सुख-सुविधाओं और धन से जुड़ी समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। ऐसे में कुंडली में शुक्र ग्रह को प्रबल बनाने के लिए शुक्रवार के दिन किसी जगह गूलर का पौधा लगाएं और फिर रोजाना उसमें पानी दें। माना जाता है कि जैसे-जैसे गूलर का पौधा बढ़ता वैसे-वैसे जीवन में सुख-समृद्धि आने लगती है।

2. प्रेम विवाह में आ रही अड़चनों और भूमि-संपत्ति की जुड़ी समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए गूलर के पेड़ की जड़ को किसी भी महीने के शुक्ल पक्ष के शुक्रवार के दिन निकालकर घर ले आएं और गंगाजल छिड़क कर पवित्र कर लें। फिर मन में अपनी इच्छा का स्मरण करते हुए उस जड़ को चांदी की ताबीज में रखकर पहन लें। थोड़े समय बाद ही आपको शुभ परिणाम नजर मिलने लगेंगे।

3. शुक्रवार के दिन गूलर के पेड़ की लकड़ियों से हवन करते हुए 'ॐ शं शुक्राय नमः' मंत्र का जाप करना भी कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें: सुख-समृद्धि का कारक होता है बृहस्पति ग्रह, इन उपायों से इसे करें मजबूत, नहीं होगी धन की कमी

Updated on:
5 May 2022, 5:27 PM IST
Published on: