30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुख-समृद्धि का कारक होता है बृहस्पति ग्रह, इन उपायों से इसे करें मजबूत, नहीं होगी धन की कमी

Guruwar Ke Upay: ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति ग्रह को बहुत महत्व दिया गया है। गुरु ग्रह को जातक के जीवन में धन, वैभव, स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन और सुखों आदि का कारक माना गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 5 May 2022, 3:20 PM IST

astrology tips to strengthen jupiter planet, बृहस्पति ग्रह को मजबूत करने का उपाय, guruvar ke upay, गुरु ग्रह को कैसे प्रसन्न करे, सुख समृद्धि के उपाय, neech brihaspati remedies, हल्दी की गांठ पहनने के फायदे, विवाह जल्दी होने के उपाय, jupiter planet in astrology, बृहस्पति देव को कैसे खुश करें,

सुख-समृद्धि का कारक होता है बृहस्पति ग्रह, इन उपायों से इसे करें मजबूत, नहीं होगी धन की कमी

जीवन में गुरु को हमेशा ईश्वर से भी ऊपर रखा जाता है। क्योंकि भगवान तक पहुंचने का मार्ग भी हमें गुरु ही दिखलाता है। ज्योतिष शास्त्र में भी गुरु यानी बृहस्पति ग्रह को बहुत ही महत्व दिया जाता है। ग्रहों के राजा सूर्य के बाद गुरु को सबसे बड़ा ग्रह माना जाता है। माना जाता है कि कुंडली में बृहस्पति ग्रह की स्थिति मजबूत होने से व्यक्ति को करियर, शादी, धन, संतान आदि से जुड़े शुभ परिणाम मिलते हैं। वहीं जिन लोगों का गुरु ग्रह कमजोर होता है उन्हें जीवन में कई कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं बृहस्पति को मनाने के उपायों के बारे में...

1. हल्दी की गांठ: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पुखराज रत्न के कीमती होने के कारण सभी के लिए इसे धारण कर पाना संभव नहीं होता। ऐसे में बृहस्पति ग्रह को प्रबल बनाने के लिए आप एक छोटे से पीले कपड़े में हल्दी की एक गांठ बांधकर इसे अपने दाएं हाथ में बांध लें।

2. पीली मिठाई खाएं: हर गुरुवार के दिन पीले रंग की मिठाई का सेवन करना भी शुभ माना जाता है। साथ ही हर बृहस्पतिवार के दिन नहाने के पानी में हल्दी डाल कर स्नान करने और पीले रंग के कपड़े पहनने से भी आपको सकारात्मक परिणाम मिलने लगते हैं।

3. दान करें: ज्योतिष शास्त्र कहता है कि गुरु ग्रह के कमजोर होने से विवाह में अड़चनें आने और करियर में सफलता ना मिलने की संभावना बढ़ती है। इसलिए कुंडली में बृहस्पति ग्रह को मजबूती प्रदान करने के लिए आप अपनी सामर्थ्य अनुसार हल्दी, शहद, पीले रंग के फूल, वस्त्र, केसर, सोना आदि का दान कर सकते हैं।

4. पीपल की पूजा: हर गुरुवार के दिन पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाने और ब्रह्मा जी की पूजा से भी बृहस्पति ग्रह को प्रबलता मिलती है।

5. बेसन के लड्डू खाएं: जिन लोगों की कुंडली में गुरु ग्रह अशुभ स्थिति में होता है उन्हें बेसन, घी और शक्कर से बने लड्डुओं का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें: सूर्य और शनि की दुर्बलता संतान प्राप्ति में उत्पन्न कर सकती है बाधा, जानिए क्या करें उपाय