धर्म

ज्योतिष शास्त्र: सूर्यास्त के बाद इन चीजों का दान करना नहीं माना जाता शुभ

  ज्योतिष शास्त्र: ज्योतिष शास्त्र में सूर्यास्त के बाद दही के दान को बिल्कुल शुभ नहीं माना गया है। क्योंकि दही का दान करना शुक्र ग्रह को मजबूत करता है जिससे...
2 min read
jyotish shastra, jyotish shastra in hindi, ज्योतिष शास्त्र, धन, सुख-समृद्धि, दान करना, दूध, दही का दान, प्याज-लहसुन, रुपए-पैसे, astrological tips, donation tips, donation astrology,
ज्योतिष शास्त्र: सूर्यास्त के बाद इन चीजों का दान करना नहीं माना जाता शुभ

हमारे शास्त्रों में दान करने को पूजा पाठ के तुल्य ही बताया गया है। कहते हैं कि दान-पुण्य का फल व्यक्ति को कई जन्मों तक मिलता है। लेकिन साथ-साथ हिंदू शास्त्रों में दान के लिए समय भी एक बड़ा महत्व रखता है। जहां सही समय और सही तरीके से किया गया दान बहुत फलादायी होता है, वहीं समय निकल जाने पर किया गया दान आपको लाभ की जगह हानि पहुंचा सकता है। तो आइए जानते हैं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किन चीजों का दान सूर्यास्त के बाद नहीं करना चाहिए...

1. दही का दान
ज्योतिष शास्त्र में सूर्यास्त के बाद दही के दान को बिल्कुल शुभ नहीं माना गया है। क्योंकि दही का दान करना शुक्र ग्रह को मजबूत करता है जिससे सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। इसलिए अगर आप सूर्य ढलने के बाद दही दान करते हैं तो सुख-समृद्धि में कमी हो सकती है।

2. रुपयों या प्याज-लहसुन का दान
आर्थिक स्थिति मजबूत बनाए रखनी है तो सूर्य अस्त होने के बाद रुपए-पैसे या प्याज-लहसुन भी किसी को दान में नहीं देने चाहिएं। क्योंकि इससे धन की देवी मां लक्ष्मी रूठ सकती हैं। और आपको पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए मां लक्ष्मी को प्रसन्न रखने के लिए रुपए-पैसे या प्याज-लहसुन का दान कभी भी सूर्यास्त के पश्चात न करें।

3. दूध का दान
ज्योतिष शास्त्र में दूध के दान को बहुत शुभ माना गया है। लेकिन सूरज के अस्त होने पर दूध का दान भी आपके लिए अशुभ परिणाम लेकर आ सकता है। क्योंकि दूध का संबंध सूर्य तथा चन्द्रमा दोनों ग्रहों से होता है। साथ ही इसके दान से भगवान विष्णु और लक्ष्मी माता का आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है। लेकिन अगर कोई व्यक्ति सूर्यास्त होने पर दूध का दान किसी जरूरतमंद को करता है तो यह आपके लिए शुभ नहीं होता। इसका विपरीत प्रभाव भी आपके जीवन पर पड़ सकता है।

Updated on:
26 Mar 2022 11:44 am
Published on:
26 Mar 2022 11:43 am