1. बुरे कार्यों में पैसा न लगाएं
चाणक्य नीति के अनुसार आपको अपना पैसा सदा सही काम में लगाना चाहिए। क्योंकि यदि कोई व्यक्ति जुआ, सट्टेबाजी आदि गलत कार्यों में धन का इस्तेमाल करता है तो उसके धन का नाश हो जाता है। साथ ही समाज में भी उसका नाम खराब होता है। जिस कारण व्यक्ति के साथ साथ इसके परिवार को भी मुश्किलें झेलनी पड़ सकती हैं।