धर्म

Astrology: वैशाख माह में इन चीजों का दान करने से धन-दौलत बढ़ने की है मान्यता

Vaishakh Month: शास्त्रों के अनुसार वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना गया है। भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के साथ ही वैशाख मास में इन चीजों के दान से धन-दौलत में वृद्धि होने की मान्यता है।  
2 min read
vaishakh month, vaishakh month 2022, tusli puja during vaisakh month, good health and wealth, vaishakh month importance, वैशाख मास का महत्व, वैशाख महीने का महत्व, जल दान का महत्व, तुलसी पूजा, धन-दौलत, सुख-समृद्धि, विष्णु पूजा,
Astrology: वैशाख माह में इन चीजों का दान करने से धन-दौलत बढ़ने की है मान्यता

हिन्दू धर्म में वैशाख महीने को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। माना जाता है कि वैशाख मास में भगवान विष्णु की विधि-विधान द्वारा पूजा-अर्चना करने से भक्तों को सभी दुखों से मुक्ति मिलती है। भगवान विष्णु को समर्पित होने के कारण वैशाख मास को माधवमास के नाम से भी जाना जाता है। शास्त्रों के अनुसार इस महीने में दान आदि का भी बड़ा महत्व बताया गया है। तो आइए जानते हैं कि शुभ फल पाने के लिए वैशाख मास में किन चीजों के दान और किन कार्यों को करने से मनोकामना पूर्ण होती है...

1. शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि वैशाख के महीने में किसी जरूरतमंद व्यक्ति को खरबूजा या कोई अन्य फल, पंखा, अन्न, जल करना बहुत शुभ होता है। या फिर आप किसी मंदिर, सार्वजनिक स्थान या बगीचे में मिट्टी के घड़े का दान कर सकते हैं। इस तरह के दान से अन्य फल प्राप्त होता है जिससे आपके जीवन में खुशहाली आती है।

2. घर या मंदिर में तुलसी का पौधा लगाना और वैशाख के पूरे महीने तुलसी की पत्तियों से विष्णु भगवान की पूजा करना बहुत फलदायी माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से व्यक्ति को कार्य क्षेत्र में तरक्की मिलने के साथ ही उसके घर परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ती है।

3. शास्त्रों के अनुसार वैशाख मास में जप, तप, हवन आदि करने से व्यक्ति की सभी मुश्किलों का हल होता है। मान्यता है कि वैशाख के महीने में सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करके सच्ची श्रद्धा से भगवान विष्णु की पूजा करने से उनका खास आशीर्वाद प्राप्त होता है। शास्त्रों के अनुसार वैशाख के पूरे महीने भगवान विष्णु को पूजने से अश्वमेघ यज्ञ के समान पुण्य प्राप्त होता है और व्यक्ति जीवन की हर क्षेत्र में सफलता हासिल करता है।

यह भी पढ़ें: चाणक्य नीति: घर में दिन-ब-दिन इन चीजों का घटना बुरा समय आने का देता है संकेत

Updated on:
18 Apr 2022 12:33 pm
Published on:
18 Apr 2022 12:32 pm