
चाणक्य नीति: घर में दिन-ब-दिन इन चीजों का घटना बुरा समय आने का देता है संकेत
महान बुद्धिजीवी और ज्ञानी आचार्य चाणक्य ने अपने जीवन के अनुभवों के आधार पर अपनी नीति शास्त्र में जीवन की मुश्किलों से लड़ने और उनकी पहचान करने का मार्ग प्रशस्त किया है। आचार्य चाणक्य की बातों को जीवन में अपनाकर आप समस्याओं को आसानी से पार कर सकते हैं। ऐसे में चाणक्य नीति के अनुसार जीवन में जब भी बुरा समय आता है, वह अपने आने की दस्तक पहले से ही दे देता है। तो आइए जानते हैं उन संकेतों के बारे में...
1. तुलसी के पौधे का सूख जाना
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय और बहुत पवित्र माना जाता है। इसे घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित होती है। साथ ही आचार्य चाणक्य कहते हैं कि घर में लगा तुलसी का पौधा यदि सूखने लगे तो तो समझ लीजिए कि आपके साथ कोई बड़ी घटना घटित होने वाली है। क्योंकि माना जाता है कि तुलसी का पौधा आपके परिवार पर आने वाली मुसीबतों को खुद पर लेकर सूख जाता है।
2. घर के बड़ों का अपमान होना
माना जाता है कि जिस घर में बड़े-बुजुर्गों का सम्मान होता है और उस घर में उनके आशीर्वाद से सदा खुशहाली बनी रहती है। लेकिन आचार्य चाणक्य के अनुसार यदि घर में आए दिन बड़े-बुजुर्गों को बुरा-भला कहा जाता है या उनका अपमान किया जाता है तो समझ लीजिए कि उस घर पर संकट आने में कोई दूरी नहीं है। क्योंकि जिस घर में घर के बड़े दुखी रहते हैं वहां दरिद्रता आती है।
3. घर में पूजा-पाठ न होना
चाणक्य नीति के अनुसार जिस घर के लोग पूजा-पाठ या धर्म-कर्म के कार्यों में संलग्न नहीं होते, वे लोग जल्द ही गलत मार्ग पर निकल पड़ते हैं। जिससे उनके ऊपर विपत्तियां आने लगती हैं। ऐसे घर के लोगों की तरक्की रुक जाने से उन्हें बुरा समय देखना पड़ सकता है।
4. रोजाना कलह-क्लेशों का होना
आचार्य चाणक्य के अनुसार जिस घर में रोजाना किसी न किसी बात पर क्लेश होता रहता है उस घर में मां लक्ष्मी कभी वास नहीं करती हैं। ऐसे नए घर की लक्ष्मी रूठने से सुख-समृद्धि की कमी हो जाती है। साथ ही उस घर में नकारात्मकता आने से व्यक्ति को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: सामुद्रिक शास्त्र: जिन पुरुषों की बाजू पर यहां होता है तिल वो बनते हैं सफल बिजनेसमैन
Updated on:
18 Apr 2022 11:42 am
Published on:
18 Apr 2022 11:42 am
