31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सामुद्रिक शास्त्र: जिन पुरुषों की बाजू पर यहां होता है तिल वो बनते हैं सफल बिजनेसमैन

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के शरीर पर मौजूद तिलों की स्थिति और रंग के आधार पर उनके व्यक्तित्व और भविष्य से जुड़ी कई बातों का पता लगाया जा सकता है। वहीं अगर किसी पुरुष की इस बाजू पर तिल होता है तो उसमें सफल बिजनेसमैन के गुण पाए जाते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 18 Apr 2022, 10:42 AM IST

सामुद्रिक शास्त्र, samudrik shastra, mole on arm female, mole on arm male, mole astrology in hindi, left baju par til hona, दाहिनी भुजा पर तिल होना, पुरुष की दाईं बाजू पर तिल, महिला की दाईं बाजू पर तिल, पुरुष की बाईं बाजू पर तिल, महिला की बाईं बाजू पर तिल, व्यापारी, धनवान, भाग्यशाली, गुणी, तिलों की स्थिति,

सामुद्रिक शास्त्र: जिन पुरुषों की बाजू पर यहां होता है तिल वो बनते हैं सफल बिजनेसमैन

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार हमारे शरीर पर मौजूद तिल के निशान हमारे स्वभाव और भविष्य के बारे में कुछ ना कुछ संकेत देते हैं। ऐसे में व्यक्ति के शरीर पर मौजूद तिलों की स्थिति के आधार पर आप प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उसके बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं। आइए जानते हैं सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार महिला या पुरुष की बाजू पर तिल होना उनके बारे में क्या बतलाता है...

1. पुरुष की दाईं बाजू पर तिल
सामुद्रिक शास्त्र कहता है कि जिन पुरुषों के दाएं हाथ की बाजू पर तिल होता है उन लोगों का भाग्य उनके पक्ष में होता है। ऐसे लोगों की किस्मत उनके साथ रहने से उन लोगों को हर काम में सफलता प्राप्त होती है। जिससे उन्हें समाज में भी काफी मान-सम्मान मिलता है।


2. महिला की दाईं बाजू पर तिल
किसी महिला की दाईं बाजू पर तिल होना उसके सुखी और वैभवशाली जीवन की ओर इशारा करता है। ऐसी स्त्रियों को जीवन में किसी चीज की कमी नहीं होती। साथ ही ऐसी महिलाओं में पाया जाने वाला संतुष्टि का गुण इन्हें हर परिस्थिति में लोभ से बचाता है।

3. पुरुष की बाईं बाजू पर तिल
अगर किसी आदमी की बाईं बाजू पर तिल मौजूद है तो उसके बारे में कहा जाता है कि ऐसे लोग व्यापार में खूब मुनाफा कमाते हैं, जिससे उन्हें नुकसान होने की संभावना ना के बराबर होती है। साथ ही ऐसे लोगों की आमदनी भी अच्छी होती है।

4. महिला की बाईं बाजू पर तिल
जिन महिलाओं की बाईं बाजू पर तिल होता है उन्हें अपने परिवार से बहुत लगाव होता है। ऐसी महिलाएं अपने पति, बच्चों और घरवालों से बहुत प्रेम करती हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ये स्त्रियां अपने परिवार की खुशी के लिए पूर्ण रूप से समर्पित रहती हैं। जिससे इनके घरवाले भी उनसे काफी खुश रहते हैं।

यह भी पढ़ें: पूजा के दौरान कलावा बांधते समय भूल से भी ना करें ये गलतियां, वरना झेलने पड़ सकते हैं अशुभ परिणाम