
निर्जला एकादशी व्रत को सभी एकादशी व्रतों में से महत्वपूर्ण और कठिन माना जाता है। ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को पड़ने वाला यह व्रत निर्जला एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस साल 2022 में पंचांग के अनुसार निर्जला एकादशी का व्रत 11 जून 2022 को रखा जाएगा। इस दिन व्रत करने वाले व्यक्ति को बिना कुछ खाए-पिए रहना पड़ता है। पूरा दिन एक बूंद पानी पिए बिना अगले दिन व्रत के पारण के समय ही पानी ग्रहण किया जाता है। ज्येष्ठ मास में काफी गर्मी पड़ने के कारण बिना एक बूंद पानी ग्रहण किए इस व्रत को करना पड़ता है। इसलिए इसे कठिन व्रत माना जाता है।
ऐसे में धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस मास में बहुत तेज गर्मी पड़ने के कारण जल की कमी को दूर करने के लिए निर्जला एकादशी के दिन ठंडक प्रदान करने वाली चीजों का दान बहुत पुण्यदायी माना जाता है। कहते हैं कि ठंडी चीजों के दान से हर मनोकामना पूरी होती है और भगवान विष्णु के आशीर्वाद से सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। तो आइए जानते हैं निर्जला एकादशी के दिन कौन सी चीजें दान करना शुभ होता है...
निर्जला एकादशी के दिन करें इन चीजों का दान
निर्जला एकादशी के दिन खीरा, आम, खरबूजा, तरबूज, लीची, ककड़ी, पंखा, छाता, किसी सार्वजनिक स्थान पर प्याऊ लगवाना या मंदिर में पानी के घड़े का दान, खड़ाऊ का दान बहुत शुभ माना गया है। इसके अलावा आप राहगीरों के लिए ठंडे शरबत की भी व्यवस्था करवा सकते हैं। मान्यता है कि निर्जला एकादशी के दिन इन चीजों का दान करने से लक्ष्मी-नारायण की कृपा बनी रहती है।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)
यह भी पढ़ें: घर में गलत दिशा में रखा सोफा बन सकता है धन हानि का कारण, जानें वास्तु अनुसार सोफा लगाने की सही दिशा