धर्म

Durga Ashtami 2022 Wishes: मां भरती झोली खाली, मां अम्बे वैष्णो वाली… दुर्गा अष्टमी के अवसर पर अपनों के साथ शेयर करें ये शुभकामना संदेश

Durga Ashtami Wishes, Quotes: नवरात्रि के आठवें दिन दुर्गा अष्टमी मनाई जाती है। इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा की जाती है। इस साल 3 अक्टूबर 2022 को दुर्गा अष्टमी है। ऐसे में इस शुभ दिन पर अपने प्रियजनों को भेजें ये खास संदेश...

less than 1 minute read
Durga Ashtami 2022 Wishes: मां भरती झोली खाली, मां अम्बे वैष्णो वाली... दुर्गा अष्टमी के अवसर पर अपनों के साथ शेयर करें ये शुभकामना संदेश

Durga Ashtami Wishes in Hindi: हिन्दू धर्म में शक्ति की आराधना का पर्व नवरात्रि की अष्टमी तिथि का बड़ा महत्व माना गया है। इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप माता महागौरी की पूजा का विधान है। इस साल दुर्गा अष्टमी 3 अक्टूबर 2022 को मनाई जाएगी। शास्त्रों के अनुसार महागौरी मां की आराधना से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ऐसे में इस पावन दिन पर लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं और संदेश भेजते हैं। तो ऐसे में दुर्गा अष्टमी के इस शुभ अवसर पर हम आपके लिए लाए हैं कुछ चुनिंदा और खास शुभकामना संदेश जिन्हें आप अपने दोस्तों और परिजनों के साथ शेयर कर सकते हैं...

नव दीप जले नव फूल खिले
रोज़ माँ का आशीर्वाद मिले
इस दुर्गा अष्टमी जो आपका दिल चाहे
आपको वो सब मिले
'दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं'

क्या है पापी, क्या है घमंडी
मां के दर पर सब शीश झुकाते
मिलता है चैन तेरे दर पे मैया
झोली भरके सभी हैं जाते
दुर्गा अष्टमी की हार्दिक बधाई!!

कुमकुम भरे कदमों से आए मां दुर्गा आपके द्वार
आपको मिले सुख-संपत्ति अपार
मेरी ओर से दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं करें स्वीकार
Happy Durga Ashtami

लाल रंग की चुनरी से सजा मैया का दरबार
हर्षित हुआ मन और पुलकित हुआ संसार
गरबे की मस्ती खुशियों का भंडार
मुबारक हो आपको दुर्गा अष्टमी का त्यौहार...

पग-पग में फूल खिले
खुशियां सबको इतनी मिले
कभी न हो दुखों का सामना
यही है दुर्गा अष्टमी की शुभकामना
Happy Durga Ashtami

लाल रंग की चुनरी से
सजा माँ का दरबार
हर्षित हुआ संसार
माँ आये आपके द्वार
मुबारक हो आपको
"दुर्गा अष्टमी का त्योहार"

चांद की चांदनी, बसंत की बहार
फूलो की खुशबू, अपनों का प्यार
मुबारक हो आपको दुर्गा अष्टमी का त्यौहार!

यह भी पढ़ें - Dussehra 2022 Date: कब है दशहरा? नोट कर लें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Published on:
30 Sept 2022 12:44 pm
Also Read
View All