धर्म

फेंगशुई शास्त्र: हाथ में नहीं रुकता पैसा तो घर में फेंगशुई की ये बिल्ली रखना माना जाता है बेहद शुभ

Feng Shui Money Cat: फेंगशुई शास्त्र में ऐसी बहुत-सी वस्तुएं हैं जिन्हें घर और कार्यस्थल में रखने से सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है। वहीं मनी कैट को भी समृद्धि का प्रतीक माना गया है।

less than 1 minute read
फेंगशुई शास्त्र: हाथ में नहीं रुकता पैसा तो घर में फेंगशुई की ये बिल्ली रखना माना जाता है बेहद शुभ

Feng Shui Shastra: फेंगशुई शास्त्र में लाफिंग बुद्धा, क्रिस्टल, कछुआ, विंड चाइम आदि वस्तुओं को घरों एवं व्यापार के लिए बहुत लकी माना जाता है। वहीं जहां एक तरफ भारतीय मान्यताओं के अनुसार बिल्ली को अपशगुन माना जाता है, वहीं फेंगशुई शास्त्र में बिल्ली को सुख-समृद्धि का प्रतीक माना गया है। फेंगशुई की ये बिल्ली कई रंगों में उपलब्ध होती है जिसके अनुसार इसके फायदे भी अलग-अलग होते हैं। इसके साथ ही इस लकी कैट का खड़ा हुआ एक हाथ ऊपर की तरफ हिलता रहता है। मान्यता है कि इस बिल्ली को अपने घर या ऑफिस में रखने से धन को अपनी तरफ आकर्षित करती है। इसलिए इसे मनी कैट भी कहा जाता है। तो आइए जानते हैं इस मनी कैट को रखने के नियमों के बारे में...

1. आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए
फेंगशुई शास्त्र के अनुसार अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए घर तथा कार्यस्थल पर सुनहरे रंग की बिल्ली रखना शुभ माना जाता है।

2. घर में सुख-सौभाग्य की प्राप्ति हेतु
माना जाता है कि घर में सुख-सौभाग्य बढ़ाने के लिए घर की उत्तर-पूर्व दिशा में हरे रंग की मनी कैट रखनी चाहिए।

3. कलह-क्लेश से मुक्ति के लिए
माना जाता है कि जिस घर में क्लेश और मनमुटाव होता है वहां लक्ष्मी माता का वास नहीं होता। जिससे घर में दरिद्रता आती है। इसलिए पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल और प्यार में बढ़ोतरी के लिए फेंगशुई की लाल रंग की बिल्ली को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना शुभ होता है।

4. धन प्राप्ति हेतु
यदि आपको पैसों से जुड़ी समस्याएं हैं तो फेंगशुई शास्त्र के मुताबिक कुबेर की दिशा यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में नीले रंग की बिल्ली रखनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: घर के दरवाजे पर लगातार कुत्ते का भौंकना देता है धन हानि का संकेत, जानिए कुत्ते से जुड़े ये शगुन-अपशगुन

Published on:
04 May 2022 01:10 pm
Also Read
View All