धर्म

दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम आबादी वाला देश के नोट पर विराजमान हैं भगवान गणेश

Ganesh Chaturthi: दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम आबादी वाला देश के नोट पर विराजमान हैं भगवान गणेश
2 min read
Sep 02, 2019
muslim country indonesia

सनातन धर्म में सभी देवी-देवताओं में सबसे पहले भगवान गणेश ( Lord Ganesh ) की पूजा होती है। आज गणेश चतुर्थी ( Ganesh Chatirthi ) है। माना जाता है कि आज ही के दिन भगवान गणेश प्रकट हुए थे। भगवान गणेश के प्रकटोत्सव के मौके पर आज हम आपको गणेश जी के बारे ऐसी खास बात बताएंगे जो बहुत ही कम लोग जानते हैं।

दरअसल, गणेश चतुर्थी ( Ganesh Chaturthi 2019 ) के मौके पर हम आपको एक मुस्लिम देश के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां के नोटों ( currency ) पर भगवान गणेश की तस्वीर छपी है। जी हां, दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम आबादी वाला देश इंडोनेशिया ( Indonesia ) के नोट पर गजानन विराजमान हैं। आइये बताते हैं कि इंडोनेशिया के नोट पर गणपति क्यों विराजमान हैं।

सबसे पहले बता दें कि इंडोनेशिया में करीब 88 फीसदी आबादी इस्लाम धर्म को मानती है। वहां पर हिन्दुओं की आबादी मात्र 3 फीसदी है। वहां के 20 हजार के नोट पर भगवना गणेश की फोटो है। दरअसल, इंडोनेशिया में भी भारत की तरह मुद्रा प्रचलन में है। भारत में रुपया बोला जाता है तो इंडोनेशिया में रूपियाह कहा जाता है।

इंडोनेशिया में भगवान गणेश को शिक्षा, कला और विज्ञान का देवता माना जाता है। 20 हजार के नोट पर एक तरफ भगवान गणेश हैं तो दूसरी तरफ क्लासरूम की तस्वीर है। इसके अलावा नोट पर इंडोनेशिया के पहले शिक्षा मंत्री हरज देवांत्र की भी तस्वीर है।

नोट पर भगवान गणेश क्यों?

दरअसल, कुछ साल पहले इंडोनेशिया की अर्थव्यवस्था चरमरा गई थी। उसके बाद वहां के आर्थिक सलाहकारों ने काफी विचार-विमर्श कर 20 हजार का एक नया नोट जारी किया। जिस पर भगवान गणेश का तस्वीर छापा गया। वहां के लोगों का मनना है कि भगवान गणेश के कारण ही वहां की अर्थव्यवस्था ठीक हो पायी।

Published on:
02 Sept 2019 11:10 am