धर्म

Ganesh Jayanti 2023: कब है गणेश जयंती, जानिए महत्व और पूजा विधि

पार्वती नंदन गणेश की जयंती इसी माघ महीने में पड़ (Ganesh Jayanti 2023 Date ) रही है। गणेश जयंती कब है, गणेश जयंती व्रत का महत्व और पूजा विधि आदि जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर(Ganesh Jayanti Vrat Puja Vidhi)।

2 min read
Jan 17, 2023
ganesh jayanti

Ganesh Jayanti 2023 date : माघ महीने में पार्वती नंदन भगवान गणेश को समर्पित दो महत्वपूर्ण व्रत रखे जाते हैं, इनमें से एक है सकट चौथ और दूसरा गणेश जयंती। गणेश जयंती पर गणपति की पूजा से विनायक व्यक्ति की जीवन की सभी बाधाओं को दूर करते हैं और भक्त को सुख समृद्धि प्रदान करते हैं। इस साल 2023 में गणेश जयंती 25 जनवरी को पड़ रही है।


Ganesh Jayanti 2023 Mahatv : हिंदू कैलेंडर का 11वां महीना माघ (Magha Month) हिंदू धर्म (Hindusim) में विशेष महत्ववाला माना गया है। हिंदू धर्म ग्रंथों में अनेक बार इसका जिक्र मिलता है और इसे मोक्ष प्राप्ति का महीना कहा गया है।

मान्यता के अनुसार इस महीने में गंगा-यमुना आदि पवित्र नदियों में स्नान पापों का नाश करता है। इसी दौरान भगवान गणेश पूजा की दो तिथियां आती हैं। इस दिन यानी सकट चौथ (Sakat Chauth 2023) और गणेश जयंती के दिन देश के उत्तरी राज्यों में उपवास के साथ त्योहार मनाने का भी रिवाज है। गणेश जयंती व्रत भगवान गणेश के जन्म के उपलक्ष्य में रखा जाता है।


धार्मिक मान्यताओं के अनुसार विघ्नहर्ता श्री गणेश (lord Ganesha) का जन्म माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को हुआ था। इसी से इस दिन भक्त गणेश जयंती मनाते हैं। मान्यता है कि इस दिन व्रत करने और भगवान गणेश की जन्म कथा सुनने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। जो भक्त चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा करता है, उसे दिव्य सुख की प्राप्ति होती है। गणेशजी को प्रसन्न करने के लिए भक्त हर महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी पर विनायक चतुर्थी व्रत रखते हैं। इसे तिल कुंड चतुर्थी, वरद चतुर्थी आदि भी कहते हैं।

Ganesh Jyanti Vrat Date 2023: दृक पंचांग के अनुसार गणेश जयंती यानी माघ शुक्ल चतुर्थी 25 जनवरी को पड़ रही है। पंचांग के अनुसार चतुर्थी तिथि की शुरुआत 24 जनवरी दोपहर 3.22 बजे से शुरू हो रही है और यह तिथि संपन्न 25 जनवरी 12.34 बजे हो रही है।


Ganesh Puja Muhurt: दृक पंचांग के अनुसार गणेशजी की पूजा का मुहूर्त 25 जनवरी को सुबह 11.27 बजे से दोपहर 12.34 बजे तक है।


एक दिन पूर्व वर्जित चंद्र दर्शन समयः 24 जनवरी को दोपहर 3.22 से रात 8.53 बजे
वर्जित चंद्र दर्शन का समयः सुबह 9.50 से 9.55 पीएम

गणेश जयंती पूजा विधि (Chaturthi Vrat Puja Vidhi)


पुरोहितों के अनुसार गणेश जयंती के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नित्य कर्मों के बाद स्नान कर पूजा स्थल की सफाई करें और फिर मंदिर या पूजा स्थल को फूल और रोशनी से सजाएं। चौकी पर लाल कपड़ा बिछाने के बाद उस पर भगवान गणेश की मूर्ति रखें। फिर गणेश जी को सिंदूर और दूर्वा अर्पित करते हुए 21 लड्डुओं का भोग लगाएं। इनमें से 5 लड्डू श्री गणेश जी को अर्पित करने के बाद बाकी लड्डुओं को गरीबों और ब्राह्मणों को बांट दें। फिर गणेशजी की कथा, चालीसा और आरती करके उनका आशीर्वाद लें। पूजा में किसी भी त्रुटि के लिए क्षमा मांगें।


प्रमुख शहरों में गणेश पूजा मुहूर्त


दिल्ली 25 जनवरी सुबह 11.29 से दोपहर 12.34 बजे तक
पुणे 25 जनवरी सुबह 11.39 से दोपहर 12.34 बजे तक


चेन्नई 25 जनवरी सुबह 11.12 से दोपहर 12.34 बजे तक
कोलकाता 25 जनवरी सुबह 10.43 से दोपहर 12.34 बजे तक

Updated on:
17 Jan 2023 08:06 pm
Published on:
17 Jan 2023 08:05 pm
Also Read
View All