
Guru Vakri 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार सावन का महीना जुलाई और अगस्त के मध्य में आता है। इस साल सावन महीने की शुरुआत 14 जुलाई से हो चुकी है। वहीं 29 जुलाई 2022 से गुरु यानी बृहस्पति ग्रह का प्रवेश मीन राशि में होगा। इस राशि में प्रवेश करते ही बृहस्पति देव वक्री हो जाएंगे जो 24 नवंबर 2022 तक इसी राशि में मार्गी होंगे। गुरु ग्रह का वक्री होना सभी 12 राशियों के जीवन को प्रभावित करेगा। लेकिन ज्योतिष अनुसार 3 राशियां ऐसी हैं जिन्हें गुरु के इस गोचर से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है...
मेष राशि
वैदिक ज्योतिष के अनुसार राहु ग्रह पहले से ही मेष राशि में विराजमान है। ऐसे में गुरु ग्रह और राहु की युति से अशुभ फल देने वाले योग के बनने पर आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। साथ ही इस गोचर अवधि में कुछ जरूरी कामों में आपकी निर्णय क्षमता भी प्रभावित होगी।
मिथुन राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मिथुन राशि में पहले से ही बुध और शुक्र विराजमान हैं। ऐसे में 29 जुलाई 2022 से होने वाले गुरु के गोचर से तीनों ग्रहों की युति से आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हो सकता है कि कहीं से अपना पैसा निकालने में भी आपके सामने अड़चनें आएं।
मीन राशि
चूंकि ज्योतिष अनुसार मीन राशि में ही बृहस्पति देव वक्री होने जा रहे हैं तो इस कारण आपको वैवाहिक सुख के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। इसके अलावा इस गुरु ग्रह गोचर से मीन राशि वालों को अपने कार्यों का फल मिलने में भी देरी हो सकती है। ऐसे में गुरु ग्रह को मजबूत बनाने के लिए भगवान विष्णु की उपासना लाभकारी मानी गई है।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)
यह भी पढ़ें: Sawan 2022: कपाट खुलते ही उमड़ पड़ती है भक्तों की भीड़, जानिए आगरा के इस मंदिर की क्या है मान्यता जहां दर्शन मात्र से पूरी होती है मनोकामना