Mankameshwar Mandir: हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत ही पवित्र और शुभ माना जाता है। मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव स्वयं धरती पर आकर ब्रह्मांड का संचालन करते हैं। इस साल सावन की शुरुआत 14 जुलाई 2022 से हो चुकी है। सावन के पूरे महीने में श्रद्धालुओं द्वारा पूजा-पाठ और अनुष्ठान किए जाते हैं। साथ ही भगवान शिव के कुछ ऐसे खास मंदिर हैं जिनकी काफी मान्यता है। उन्हीं में से एक आगरा का 'मनकामेश्वर मंदिर' है। सावन के महीने में मनकामेश्वर मंदिर के कपाट खुलते ही सुबह से ही भक्तों का आना जाना प्रारंभ हो जाता है। माना जाता है कि आगरा के मनकामेश्वर मंदिर में केवल दर्शन मात्र से ही भक्तों की हर मुराद पूर्ण होती है। तो आइए जानते हैं मनकामेश्वर मंदिर का क्या है इतिहास...
मनकामेश्वर मंदिर आगरा शहर के रावत पाड़ा में स्थित है। पौराणिक मान्यता के अनुसार कहा जाता है कि मनकामेश्वर मंदिर में शिवलिंग की स्थापना स्वयं महादेव ने की थी। पर्यटन की दृष्टि से भी यह मंदिर विशेष स्थान रखता है, परंतु सावन के महीने में मनकामेश्वर मंदिर में सुबह से रात तक भक्तों का जमावड़ा लगा रहता है।