धर्म

अगर आपके हाथ में है ये रेखा तो आपको अमीर बनने से कोई नहीं रोक सकता

Hasth Rekha: अगर आपके हाथ में है ये रेखा तो आपको अमीर बनने से कोई नहीं रोक सकता
2 min read
Aug 31, 2019
Palmistry in Hindi

हस्त रेखा ( Hasth Rekha ) ज्ञान से हम बहुत सी ऐसी चीज जान सकते हैं, जो जीवन में घटित होती है। अपनी हथेली ( Palmistry ) बनी विभिन्न रेखाओं और निशानों से किसी व्यक्ति की आयु, शिक्षा, रोजगार, संतान सुख, धन-दौलत आदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है।

यही नहीं, हथेलियों पर कई ऐसे निशान और रेखाएं भी होती हैं, जो ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत ही शुभ माना जाता है। दरअसल, इन रेखाओं में एक सूर्य रेखा होती है। माना जाता है कि जिनकी हथेली में सूर्य रेखा होती है, वे बहुत ही भाग्यशाली होते हैं।

यह रेखा हथेली पर अनामिका अंगुली के नीचे होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस रेखा सूर्य पर्वत के नाम से जाना जाता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य रेखा के साथ अगर मष्तिष्क रेखा भी बने तो यह काफी शुभ और लाभदायी होता है। कहा जाता है कि जिनकी हथेली पर ऐसी रेखाएं होती है, वो धनवान और भाग्यशाली होते है। माना जाता है कि ऐसे लोग सभी कार्यों में सफलता पाते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति की हथेली में सूर्य रेखा सूर्य पर्वत पर न बने तो उसे किसी भी काम में सफलता जल्दी नहीं मिलती है। बहुत प्रयास करने के बाद ही उसे सफलता मिलती है।

अगर हथेली पर दो सीधी सूर्य रेखाएं बनती है तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि जिनकी हथेली में यह बनता है, उसके पास धन, वैभव की कोई कमी नहीं रहती है। समाज में मान-सम्मान भी खूब मिलता है। माना जाता है कि ऐसे लोगों को किस्मत का साथ भरपुर मिलता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर सूर्य रेखा पर त्रिभुज या रथ जैसा शुभ चिन्ह बना हो, तो वैसे लोग अपने क्षेत्र की बुलंदियों पर रहते हैं। उनके पास भी धन, वैभव और मान-सम्मान की कोई कमी नहीं रहती है।

Updated on:
31 Aug 2019 06:32 pm
Published on:
31 Aug 2019 06:32 pm