धर्म

Hartalika Teej 2023- हरतालिका तीज 2023 पूजा के शुभ मुहूर्त व ऐसे करें सौभाग्य में वृद्धि

Hartalika Teej: हरतालिका तीज के दिन मां पार्वती को प्रसन्न करने के लिए अवश्य चढ़ाएं ये पत्तियां...
2 min read
Sep 14, 2023
hartalika_teej_2023_-_lord_shiv_and_parvati.png
,,

Hartalika Teej 2023: हरतालिका तीज का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। यह तीज भाद्रपद की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को आती है। ज्ञात हो हिंदू कैलेंडर में साल में कजरी तीज, हरियाली तीज सहित कई तीज आती है, ऐसे में हरतालिका तीज पर महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। साथ ही भगवान शंकर व मां पार्वती की विधिवत पूजा कर अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मांगतीं हैं। ऐसे में इस साल 2023 में हरतालिका तीज के पूजन का मुहूर्त सोमवार, 18 सितंबर 2023 सुबह 06.07 बजे से सुबह 08.24 बजे तक रहेगा।

माना जाता है कि हरतालिका तीज पर व्रत रखने के प्रभाव से व्रत रखने वाली विवाहित महिलाओं के पति को दीर्धायु होने का, साथ ही परिवार में सुख-शांति और वहीं अविवाहित युवतियों को सुयोग्य वर प्राप्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है। जानकारों के अनुसार इस दिन पूजा के दौरान महादेव-मां पार्वती को 16 प्रकार की इच्छपूर्ति पत्तियां जरूर अर्पित की जानी चाहिए, माना जाता है कि ऐसा करने से माता गौरी व भगवान शंकर जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं।

ये हैं वे पत्तियां- हरतालिका तीज पर भोलेनाथ और पार्वती को पूजा में बेलपत्र, आम पत्ते,तुलसी,देवदार पत्र, जातीपत्र, सेवंतिका, भृंगराज, बांस, चंपा, कनेर, अगस्त्य, धतूरा, अशोक पत्ते, पान पत्ते, केले के पत्ते, शमी के पत्ते भगवान शिव और माता पार्वती को खासतौर पर अर्पित करने चाहिए।

किस पत्ति की क्या है खासियत: इनमें बिल्वपत्र - सौभाग्य, जातीपत्र - संतान सुख, शमी के पत्ते- धन और समृद्धि, पान के पत्ते - परस्पर प्रेम में वृद्धि, केले के पत्ते - सफलता, सेवंतिका -दांपत्य सुख, आम के पत्ते - मंगल कार्य के लिए विशेष माने गए हैं।

हरतालिका तीज पर निर्जला व्रत रखा जाता है, वहीं महिलाएं भगवान शिव व मां पार्वती का पूजन 16 श्रृंगार कर करती हैं। इस दिन विशेष रूप से रात्रि जागरण कर रातभर प्रभू का कीर्तन किया जाना चाहिए।

वहीं हरतालिका तीज व्रत का पारण अगले दिन महादेव और मां पार्वती की प्रतिमा के विसर्जन के बाद करना चाहिए। वहीं इस बार हरतालिका तीज व्रत का पारण मंगलवार, 19 सितंबर 2023 को किया जाएगा।

हरतालिका तीज 2023 पर शुभ योग :
इस बार हरतालिका तीज 2023 के दिन कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। जिसके तहत इस दिन एक ओर जहां पूरे दिन इंद्र योग बन रहा है। तो वहीं इसी दिन रवि योग भी बन रहा है जो सोमवार 18 सितंबर को दोपहर 12.08 बजे से शुरु होकर मंगलवार सुबह 5 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। इसके साथ ही इस दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:28 बजे से शुरु होकर दोपहर 12:17 बजे तक रहने वाला है।

Published on:
14 Sept 2023 01:49 pm