Black Snake In Dream: स्वप्न शास्त्र के अनुसार कुछ सपने आपको भविष्य में होने वाली चीजों के लिए सतर्क करते हैं तो कुछ शुभ संकेत माने जाते हैं। आइए जानते हैं सपने में काला सांप देखना कब माना जाता है शुभ और कब अशुभ...
स्वप्न शास्त्र में हर सपना कोई ना कोई संदेश देता है। कुछ सपने डरावने होने के बावजूद आपको शुभ संकेत देते हैं वहीं कुछ आने वाली मुसीबतों के लिए आगाह करते हैं। आज हम आपको सपने में काला सांप दिखाई देने पर क्या संकेत मिलते हैं उसके बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए स्वप्न शास्त्र के मुताबिक जानते हैं किन परिस्थितियों में सपने में काला सांप देखना माना जाता है शुभ और कब होता है ये परेशानी का संकेत...
1. सपने में काले सांप का आपके पीछे आना
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक यदि आपको ऐसा सपना दिखाई दिया है जिसमें काला सांप आपके पीछे काटने को दौड़ता दिखाई दे या फुंकार मारे तो इसे शुभ नहीं माना जाता। यह सपना इस बात का संकेत देता है कि आपको अपने विरोधियों से सतर्क होने की जरूरत है। आपके शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।
2. सपने में आपके द्वारा काला सांप मरना
स्वप्न शास्त्र कहता है कि यदि आप सपने में किसी काले सांप को मारते हुए स्वयं को देखते हैं तो यह एक शुभ संकेत माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा सपना दिखाई देने का अर्थ है कि आप अपने शत्रुओं पर विजय हासिल करके कार्यों में सफलता प्राप्त करते हैं।
3. काले सांप का जोड़ा देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि सपने में कोई काले नाग-नागिन का जोड़ा देख ले तो इसे बहुत शुभ संकेत माना जाता है। माना जाता है कि यह आपकी किस्मत खुलने का इशारा है। ऐसा सपना दिखाई दे तो समझ जाइए कि आपकी कोई दिली तमन्ना पूरी होने वाली है।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)
यह भी पढ़ें: ज्योतिष: धन ही नहीं जीवन की कई समस्याओं को दूर कर सकती है घोड़े की नाल, जानें उपयोग का तरीकाIs it auspicious or inauspicious to see a black snake in a dream?