बृहस्पति गोचर 2022: तिथि जातक के जीवन में सभी महत्वपूर्ण और शुभ कार्यों के लिए गुरु ग्रह को सर्वोत्तम माना गया है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर होता है तो व्यक्ति को स्वास्थ्य, धन, वैवाहिक जीवन आदि से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल गुरु यानी बृहस्पति ग्रह 13 अप्रैल को सुबह 11 बजकर 23 मिनट पर मकर से मीन राशि में गोचर करेगा। तो आइए जानते हैं कि इस ग्रह गोचर का सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने की संभावना है...
बृहस्पति यानी गुरु ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने के लिए 1 वर्ष का समय लेता है, जिस कारण इस गोचर को काफी प्रभावी माना जाता है। साथ ही बृहस्पति ग्रह अध्यात्म और मांगलिक कार्यों से जुड़ाव के लिए भी जिम्मेदार माना जाता है। सभी 12 राशियों के बीच गुरु का धनु राशि और मीन राशि पर प्रभुत्व माना जाता है। यही नहीं बृहस्पति की स्थिति चंद्र की राशि कर्क में उच्च, जबकि शनि की राशि मकर में निम्न होती है।
बृहस्पति गोचर 2022: कर्क
बृहस्पति गोचर की इस अवधि में कर्क राशि के जातकों के व्यवसायिक जीवन में अस्थिरता पैदा हो सकती है। इस दौरान आपके विरोधी कार्यस्थल पर आपके खिलाफ कोई साजिश रच सकते हैं। इसके अतिरिक्त कर्क राशि के उन लोगों को पैसों से जुड़ी हानि होने की संभावना है जो शेयर बाज़ार से जुड़े हैं।
साथ ही वैदिक ज्योतिष के अनुसार कर्क राशि के लोगों को मोटापा, डायबिटीज और लिवर से जुड़ी परेशानियां भी झेलनी पड़ सकती हैं। इसलिए इस दौरान अपने खानपान और जीवनशैली का खास ख्याल रखें। यही नहीं पिछले समय में लिया गया कोई कर्ज लौटाने में आपको दिक्कत पैदा हो सकती है।
इसके पश्चात बृहस्पति के अपनी स्वराशि और नौवें भाव में गोचर करने के कारण यह अवधि कर्क राशि के उन जातकों के लिए अनुकूल रह सकती है, जो भू-संपत्ति के क्रय-विक्रय के पेशे से जुड़े हैं। हो सकता है कि इस दौरान आपको कुछ लाभकारी सौदा मिल जाए। इसके अलावा यदि आप नया घर खरीदने या फिर अपने घर की मरम्मत करने का सोच रहे हैं, तो यह अवधि ऐसे कार्यों के लिए अनुकूल हो सकती है। साथ ही इस दौरान किराए पर व्यापार शुरू करना या किराए पर अपनी संपत्ति देकर धन कमाना भी फायदेमंद हो सकता है।
इसके अलावा कर्क राशि के लोग इस दौरान बेकार की यात्राओं पर अपना पैसा खर्च करेंगे जिससे उनके बजट पर गलत प्रभाव पड़ सकता है। साथ ही बता दें कि कर्क राशि के जातकों का अपने पिता या घर के किसी बड़े से विवाद की संभावना है। वहीं अप्रैल माह के बाद भाग्य का साथ मिलने से आप अपने कोई नए व्यापार या निवेश में लाभ पा सकते हैं। इसलिए इस योजना पर काम करते रहें आपको सफलता मिल सकती है।
उपाय: गुरुवार यानी बृहस्पतिवार के दिन ब्राह्मणों को पीली रंग के वस्त्रों का दान करना शुभ होगा।