
Sun Transit In Virgo 2022: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार कल 17 सितंबर 2022 को ग्रहों के मुखिया सूर्य का कन्या राशि में गोचर होगा। साथ ही बुधादित्य योग का निर्माण भी हो रहा है। कन्या राशि में सूर्य के प्रवेश से इस दिन को कन्या संक्रांति के नाम से जाना जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य के कुंडली में मजबूत होने से व्यक्ति को जीवन में आरोग्य, यश, प्रसिद्धि, मान-सम्मान सभी सुख प्राप्त होते हैं। तो आइए जानते हैं कन्या संक्रांति के दिन किन उपायों को करके सूर्य को प्रसन्न कर सकते हैं...
सूर्य को मजबूत करने के उपाय-
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कन्या संक्रांति के दिन सुबह सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान करें और फिर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद सूर्य देव को जल से भरे तांबे के लोटे में लाल चंदन, अक्षत और लाल फूल डालकर जल सर्पित करें। वैसे तो शास्त्रों में प्रतिदिन की जाने वाली सूर्य पूजा को बहुत महत्व दिया गया है। सूर्यदेव को जल सर्पित करने के बाद आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करना चाहिए। तत्पश्चात धूप-दीप से सूर्य भगवान की आरती भी करनी चाहिए।
सूर्य को कुंडली में मजबूत करने के लिए इस दिन लाल चंदन या रुद्राक्ष की माला से सूर्य के मंत्र 'ॐ आदित्याय नमः' का जाप करें। इससे आपके आसपास की नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।
सूर्य भगवान का आशीर्वाद पाने के लिए कन्या संक्रांति के दिन दान करना भी बहुत फलदायी माना गया है। इसके लिए सुबह का समय ही उपयुक्त माना जाता है। कन्या संक्रांति के दिन सुबह तांबे की कोई वस्तु, गुड़, जौ तथा लाल फूल किसी का भी दान कर सकते हैं। ध्यान रखें की सूर्य पूजा और दान से पहले कुछ न खाएं। उसके बाद ही अन्न-जल ग्रहण करें।
यह भी पढ़ें - Surya Gochar2022: कल ग्रहों के राजा सूर्य करेंगे कन्या राशि में प्रवेश, बुधादित्य योग से चमकेगी इन लोगों की किस्मत