धर्म

वास्तु अनुसार घर की इस दिशा में लगी तोते की तस्वीर करती है सुख-समृद्धि में वृद्धि

Vastu Parrot Photo: वास्तु शास्त्र में जीवन में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने और सुख-समृद्धि के लिए कई उपाय बताए गए हैं। इसी प्रकार घर में इस दिशा में तोते की तस्वीर रखने से होने वाले फायदों के बारे में बताया गया है...

2 min read
वास्तु अनुसार घर की इस दिशा में लगी तोते की तस्वीर करती है सुख-समृद्धि में वृद्धि

Parrot Photo In House: जीवन में कार्यों में बेहतर प्रदर्शन करके सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए व्यक्ति खूब मेहनत करता है। लेकिन कभी-कभी आपके आसपास मौजूद नकारात्मक ऊर्जा के कारण मेहनत के बावजूद भी काम नहीं बन पाते हैं और जीवन से सुख-शांति दूर हो जाती है। ऐसे में वास्तु शास्त्र में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें अपनाकर जीवन में व्यक्ति शुभ फल प्राप्त कर सकता है। उन्हीं में से एक उपाय है घर में तोते की तस्वीर रखना। हालांकि तोते को पालना शुभ नहीं होता। परंतु वास्तु शास्त्र के अनुसार तोते की फोटो घर में लगाना सुख-सौभाग्य का कारक माना गया है। तो आइए जानते हैं घर की किस दिशा में तोते की फोटो लगाना शुभ होता है...

1. वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के ड्राइंग रूम में उत्तर दिशा में तोते की तस्वीर लगाना सबसे अच्छा माना जाता है। वहीं इससे पढ़ाई में बच्चों का मन लगता है। साथ ही बच्चों की एकाग्रता और याद करने की क्षमता में वृद्धि होती है।

2. घर में नकारात्मक ऊर्जा के संचार से परिवार के लोगों को दरिद्रता तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में वास्तु के जानकारों के अनुसार इन समस्याओं को दूर करने के लिए तोते का चित्र लगाना या मूर्ति स्थापित करना शुभ माना जाता है।

3. तोते की रंग-बिरंगे पंख पंचतत्वों के प्रतीक माने जाते हैं। ऐसे में वास्तु शास्त्र कहता है कि सुख-सौभाग्य में वृद्धि करने के लिए तोते की तस्वीर घर में लगाना जीवन की निराशा को दूर करने में सहायक होता है।

4. यदि अपने जीवनसाथी के साथ अक्सर मनमुटाव रहते हैं तो दांपत्य जीवन में आपसी समझ और प्रेम को बढ़ाने के लिए बेडरूम में तोते की तस्वीर लगाई जा सकती है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें: ज्योतिष: इन 3 रत्नों को माना जाता है सौभाग्य में वृद्धि का कारक, जानें किन लोगों के लिए है विशेष लाभकारी

Published on:
16 May 2022 11:38 am
Also Read
View All