
ज्योतिष: इन 3 रत्नों को माना जाता है सौभाग्य में वृद्धि का कारक, जानें किन लोगों के लिए है विशेष लाभकारी
हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में खुशहाली तथा सुख-समृद्धि बनी रहे ताकि वह अपने और अपने परिवार की जरूरतों को पूरा कर सके। मगर कई बार प्रयासों में कमी न होने के बावजूद मनचाहे परिणाम नहीं मिल पाते और व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ जाता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र में कई रत्नों को जातक की कुंडली में ग्रहों के शुभ प्रभावों को बढ़ाने और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। तो आइए जानते हैं ऐसे ही 3 खास रत्नों के बारे में जिन्हें धारण करने से व्यक्ति के धन और सौभाग्य में वृद्धि की मान्यता है...
1. जेड स्टोन
जेड स्टोन पहनने से आर्थिक रूप से मजबूती मिलने के साथ ही यह काम के प्रति आपकी एकाग्रता और बुद्धि में वृद्धि के लिए शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पन्ना का उपरत्न जेड स्टोन आर्थिक समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है। साथ ही यह रत्न धारण करने वाले जातक को सही व्यापारिक फैसले लेने में सहायता करता है और आय के नए स्रोतों में वृद्धि के लिए शुभ माना जाता है।
कौन धारण कर सकता है: किसी विद्वान अथवा ज्योतिष की सलाह पर वृष राशि, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि वाले लोग जेड स्टोन को धारण कर सकते हैं।
2. ग्रीन एवेंच्यूरिन रत्न
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस रत्न को व्यापारियों के लिए बहुत लाभकारी माना गया है। माना जाता है कि इस रत्न को धारण करने से आर्थिक स्थिति बेहतर होती है और आमदनी की नए-नए स्रोत मिलने लगते हैं।
कौन धारण कर सकता है: इस रत्न की खासियत है कि इसे सभी राशि के लोग धारण कर सकते हैं, लेकिन ग्रीन एवेंच्यूरिन रत्न मुख्य तौर पर तुला राशि के लोगों के लिए धारण करना शुभ माना जाता है।
3. टाइगर रत्न
रत्न शास्त्र में टाइगर रत्न को सबसे शीघ्र और सकारात्मक प्रभाव दिखाने वाला रत्न माना जाता है। ज्योतिष जानकारों के मुताबिक टाइगर स्टोन को धारण करने वाले जातक की दृढ़ इच्छाशक्ति में बढ़ोतरी होने के साथ ही उसे कठिन समय में समझदारी से निर्णय लेने में मदद मिलती है। टाइगर रत्न धारण करने से रुके हुए काम भी गति पकड़ लेते हैं।
कौन धारण कर सकता है: ज्योतिषीय सलाह से सही विधि द्वारा मिथुन राशि के लोग टाइगर रत्न को धारण करके शुभ परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। वैसे तो इस रत्न को सभी के लिए dहरण करना शुभ माना गया है।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)
यह भी पढ़ें: Jyeshtha Sankashti Chaturthi 2022: संकष्टी चतुर्थी 18 मई को, भगवान गणेश को बेहद प्रिय इन 2 चीजों द्वारा शुभ मुहूर्त में पूजा करना होगा विशेष फलदायी
Updated on:
16 May 2022, 10:31 AM IST
Published on:
16 May 2022, 10:30 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.