धर्म

अंकज्योतिष से अपनी खोई हुई वस्तु का लगा सकते हैं पता, अपनाएं ये तरीका

Numerology: जब भी कोई मूल्यवान वस्तु गुम जाती है तो व्यक्ति चिंता से परेशान हो जाता है और उसके मन में यही जिज्ञासा होती है कि वह वस्तु कब और कहां मिलेगी। अंक ज्योतिष शास्त्र में खोई हुई चीजों का पता लगाने का एक तरीका बताया गया है।

2 min read
अंकज्योतिष से अपनी खोई हुई वस्तु का लगा सकते हैं पता, अपनाएं ये तरीका

वस्तु छोटी हो या कीमती उसके खोने का दुख तो होता ही है। लेकिन अगर आपकी कोई कीमती चीज खो जाए तो पूरा घर उसे ढूंढने में लग जाता है और सबके मन में यही सवाल होता है कि वह वस्तु कब और कहां मिलेगी। इस सवाल का जवाब आपको अंक ज्योतिष शास्त्र में मिल सकता है। जी हां, अंक ज्योतिष शास्त्र में एक ऐसा तरीका बताया गया है जिसके माध्यम से आप अपनी खोई हुई चीज़ का पता लगा सकते हैं...

खोई हुई चीज का इस तरह लगाएं पता
अंक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक आपकी गुम हुई वस्तु का पता लगाने के लिए सबसे पहले संख्या 1 से लेकर 108 के मध्य का कोई अंक मन में सोच लें। अब अपने मन में सोचे हुए अंक को 9 से विभाजित करें। भाग देने पर जो अंक शेष बचता है वह शेषफल ही आपकी खोई हुई चीज के बारे में बता सकता है।

शेषफल 1- यह सूर्य का अंक होता है जो गुम हुई वस्तु के पूर्व दिशा में मिलने का संकेत देता है।

शेषफल 2- यह चंद्रमा का अंक होता है जो बताता है कि आपकी गुम हुई वस्तु किसी महिला के पास हो सकती है।

शेषफल 3- अंक 3 को गुरु का अंक माना जाता है। यह इस बात का संकेत देता है कि आपकी गुम हुई वस्तु परिवार के लोगों या मित्रों के पास मिल सकती है।

शेषफल 4- शेषफल यदि 4 बचता है तो वह चीज आपकी लापरवाही से गुम हुई है और राहु का अंक होने के कारण वस्तु को ढूंढने की कोशिश बेकार है।

शेषफल 5- यह बुध का अंक होता है इसलिए आपकी खोई हुई चीज मिलने की संभावना तो है, लेकिन आपको वस्तु के मिलने का थोड़ा इंतजार करना होगा।

शेषफल 6- शुक्र का यह अंक बताता है कि आप अपनी गुम हुई वस्तु किसी को देकर स्वयं ही भूल गए हैं।

शेषफल 7- शेषफल 7 यानी केतु का यह अंक बचने पर अंक ज्योतिष के अनुसार वस्तु के मिलने की काफी संभावना होती है।

शेषफल 9 या 0- यदि शेषफल 9 या 0 बचता है तो इसे मंगल का अंक माना जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार यह इस बात का संकेत है कि खोई हुई वस्तु या तो उसी दिन मिल जाएगी नहीं तो वस्तु के वापस मिलने की संभावना ना के बराबर है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें: सामुद्रिक शास्त्र: जीवन में आर्थिक समस्याओं का संकेत माना जाता है हाथ की इन उंगलियों के बीच गैप होना

Published on:
04 Jul 2022 07:38 pm
Also Read
View All