
सामुद्रिक शास्त्र: जीवन में आर्थिक समस्याओं का संकेत माना जाता है हाथ की इन उंगलियों के बीच गैप होना
सामुद्रिक शास्त्र के आधार पर एक व्यक्ति के स्वभाव और उसके जीवन से जुड़ी कई बातें पता लगाई जा सकती हैं। ऐसे में आपके हाथ की उंगलियों के आकार प्रकार और मध्य की दूरी के आधार पर भी आपकी पर्सनालिटी के बारे में जाना जा सकता है। तो आइए जानते हैं सामुद्रिक शास्त्र के आधार पर हाथ की उंगलियों के बीच का गैप आपके जीवन के बारे में क्या संकेत देता है...
मध्यमा उंगली और अनामिका उंगली
यदि किसी व्यक्ति की सबसे बड़ी यानी मध्यमा उंगली और रिंग फिंगर के बीच सामान्य से ज्यादा गैप होता है तो ऐसे लोगों को युवावस्था में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
तर्जनी उंगली का अंगूठे की तरफ झुका होना
हस्तरेखा शास्त्र कहता है कि अगर हाथ की तर्जनी उंगली अंगूठे की तरफ झुकी हुई हो तो ऐसे लोग अपने रिश्तों को बहुत अहमियत देते हैं और हर परिस्थिति में आसानी से ढल जाते हैं।
अनामिका उंगली और कनिष्ठा उंगली
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की अनामिका उंगली यानी रिंग फिंगर और हाथ की सबसे छोटी उंगली के बीच काफी गैप या दूरी हो तो ऐसे लोगों को वृद्धावस्था में पैसों की कमी झेलनी पड़ सकती है। वहीं अनामिका उंगली और कनिष्ठा उंगली के बीच सामान्य से अधिक गैप होना व्यक्ति के जीवन में कड़े संघर्ष को दर्शाता है। ऐसे लोगों को जीवन में मनचाही सफलता प्राप्त करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है।
मध्यमा उंगली और तर्जनी उंगली
अगर किसी व्यक्ति के हाथ की मध्यमा उंगली और तर्जनी के बीच काफी दूरी होती है तो इन लोगों का शुरुआती जीवन आर्थिक कष्टों से घिरा होता है, हालांकि उम्र बढ़ने के साथ ही परिस्थिति इनकी नियंत्रण में आ जाती है।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)
यह भी पढ़ें: देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु के इन 3 मंत्रों के जाप से सुख-समृद्धि आने की है मान्यता
Updated on:
4 Jul 2022, 6:41 PM IST
Published on:
4 Jul 2022, 6:40 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.