धर्म

बेहद अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी होती है मूलांक 2 वालों की, ये बुद्धि के बल पर खूब कमाते हैं पैसा

Numerology: अंकज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का जन्म महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को होता है उनका मूलांक 2 होता है। इस 2 मूलांक के लोगों का स्वामी ग्रह चंद्रमा होने के कारण इन लोगों की पर्सनैलिटी बहुत आकर्षक होती है।
2 min read
ank jyotish, numerology, numerology number 2 personality, अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी, मूलांक 2 वाले व्यक्ति, numerology personality number 2, numerology personality traits, बुद्धिवान, चतुर, धनी, attractive personality traits, अंक ज्योतिष शास्त्र,
बेहद अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी होती है मूलांक 2 वालों की, ये बुद्धि के बल पर खूब कमाते हैं पैसा

अंक ज्योतिष के आधार पर व्यक्ति की जन्म तारीख के अंकों को जोड़कर प्राप्त मूलांक द्वारा उसके स्वभाव के बारे में बहुत कुछ पता लगाया जा सकता है। इसलिए जिन लोगों का जन्म महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को होता है उनका मूलांक 2 होता है। 2 मूलांक वाले लोगों का स्वामी ग्रह चंद्रमा होता है। और क्योंकि चंद्रमा शीतलता, शांति और सौंदर्यता का कारक माना जाने के कारण मूलांक 2 वाले लोगों का स्वभाव भी बहुत आकर्षित करने वाला होता है। तो आइए जानते हैं मूलांक 2 वाले लोगों के कुछ अन्य गुणों के बारे में...

1. जिन लोगों का मूलांक 2 होता है उन लोगों की बौद्धिक क्षमता बहुत अच्छी मानी जाती है। जिस कारण अपनी बुद्धि और चातुर्य के बल पर यह लोग हर कार्य में सफलता हासिल करते हैं और इन्हें धन लाभ भी खूब होता है।

2. इन लोगों का स्वभाव शांत होता है। साथ ही इनकी बोली भी बहुत मीठी होती है। अपने इस गुण के कारण ये लोग सबके चहीते बने रहते हैं।

3. मूलांक 2 वाले लोग अपने विचारों और सिद्धांतों के के पक्के होने के कारण अन्य लोगों के लिए प्रेरणादायी साबित होते हैं। साथ ही ये लोग कठिन परिस्थितियों में हार ना मानकर धैर्य से काम लेते हैं, जिससे इन्हें हर काम में तरक्की मिलती है।

4. अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 2 वाले लोगों को अकेले रहना पसंद नहीं होता। इन्हें अपने आसपास लोगों की उपस्थिति रास आती है।

5. यह लोग मन के सच्चे और स्वभाव से भावुक होते हैं। जिस कारण ऐसे व्यक्ति अन्य लोगों की पीड़ा को अच्छे श्रोता बनकर सुनते हैं और आसानी से समझ लेते हैं।

6. मूलांक 2 वाले लोगों के लिए राजनीतिक, चिकित्सा, पर्यटन, संपादन, लेखन और नृत्य आदि क्षेत्रों में काम करना लाभदायी साबित होता है।

7. लोगों का स्वामी ग्रह चंद्रमा होता है। जिसे सुंदरता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में मूलांक 2 वाले लोगों को सजना संवरना बहुत पसंद होता है।

यह भी पढ़ें: तीखी नाक वाले स्वभाव के होते हैं तेज तो ऐसी नाक वाले कम उम्र में ही पा लेते हैं सफलता

Updated on:
18 Apr 2022 03:40 pm
Published on:
18 Apr 2022 03:39 pm