31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीखी नाक वाले स्वभाव के होते हैं तेज तो ऐसी नाक वाले कम उम्र में ही पा लेते हैं सफलता

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की नाक तोते जैसी एकदम तीखी होती है, वे लोग स्वभाव के तेज माने जाते हैं। तो आइए जानते हैं नाक की बनावट से व्यक्ति का स्वभाव के बारे में...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 18 Apr 2022, 2:42 PM IST

samudrik shastra, nose shape, nose tells about your personality, straight nose, nose astrology in hindi, parrot nose, nose shape and personality, samudrik shastra nose, सामुद्रिक शास्त्र, नाक की बनावट से स्वभाव, तेज स्वभाव,

तीखी नाक वाले स्वभाव के होते हैं तेज तो ऐसी नाक वाले कम उम्र में ही पा लेते हैं सफलता

जो लोग बात-बात पर नाराज हो जाते हैं उन लोगों के बारे में कहा जाता है कि उनकी नाक पर हमेशा गुस्सा बैठा रहता है। जिस प्रकार यह कथन किसी गुस्सैल व्यक्ति की विशेषता बताता है, उसी प्रकार सामुद्रिक शास्त्र में भी व्यक्ति की नाक की बनावट से उसके स्वभाव का पता लगाया जा सकता है। तो आइए जानते हैं नाक की बनावट से व्यक्ति का स्वभाव के बारे में...

1. तीखी नाक वाले लोग
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की नाक तोते जैसी यानी एकदम तीखी होती है, वे लोग स्वभाव से भले ही तेज होते हों लेकिन इनका मन साफ होता है। ऐसे लोग दूसरों की चिंता किए बिना अपनी मनमर्जी का काम करते हैं और आगे बढ़ने के लिए खूब मेहनत करते हैं।

2. चपटी नाक वाले लोग
जिन लोगों की नाक चपटी होती है उन लोगों के बारे में कहा जाता है कि ऐसे व्यक्तियों को बहुत कम उम्र में ही सफलता हासिल हो जाती है। ये लोग अपनी ईमानदारी से हर काम में तरक्की प्राप्त करके अपना और अपने परिवार का नाम रौशन करते हैं। चपटी नाक वाले लोगों को खेल तथा कला के क्षेत्र में अधिक रूचि होती है।

3. मोटी नाक वाले लोग
सामुद्रिक शास्त्र कहता है कि मोटी नाक वाले लोगों में दूसरों को अपनी बातों में फंसाने की खूबी होती है। साथ ही इन लोगों को समाज में काफी मान-सम्मान भी मिलता है।

4. उठी हुई नाक वाले लोग
जिन लोगों की नाक बीच में से थोड़ी उठी हुई होती है वे लोग हर काम को बड़े उत्साह और जोर से करते हैं। दिल के साफ होने के कारण ये लोग अपने मन में कोई भी बात नहीं रखते हैं। साथ ही उठी हुई नाक वाले लोगों का विश्वास जीतना भी कठिन होता है।

5. सीधी नाक वाले लोग
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की नाक एकदम सीधी होती है, उन लोगों को दूसरों से घुलने मिलने में थोड़ा वक्त लगता है। इस कारण इन लोगों को मन की बात जानना भी आसान नहीं होता है। इन लोगों की खासियत होती है कि कठिन समय में भी ये लोग धैर्य रखते हैं।

यह भी पढ़ें: रोज सुबह उठते ही करें ये 6 काम, जीवन में आएगी सुख समृद्धि