धर्म

ज्योतिष: तुलसी के पौधे में ये एक चीज अर्पित करने से दूर हो सकती हैं जीवन की सभी परेशानियां

Astrology: मान्यता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा लगा होता है और उसकी नियमित पूजा की जाती है वहां सदा भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद रहता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे में इस चीज को चढ़ाने से आपके जीवन का दुर्भाग्य दूर हो सकता है।
2 min read
• •
Updated: 7 Jul 2022, 12:27 PM IST
tulsi plant pooja benefits, tulsi puja mantra, tulsi ke paudhe ke labh, kaccha dudh chadhana, tulsi puja vidhi, tulsi puja mein kya kya chadhana chahie, raw milk benefits, tulsi ka paudha ghar mein kahan lagana chahie, astrology tips for happy life, tulsi holy basil worship, latest religious news,
ज्योतिष: तुलसी के पौधे में ये एक चीज अर्पित करने से दूर हो सकती हैं जीवन की सभी परेशानियां

हमारे शास्त्रों में तुलसी के पौधे को बहुत ही पूजनीय माना गया है। माना जाता है कि घर में तुलसी का पौधा लगाने और इसकी नियमित विधि-विधान से पूजा करने पर घर से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। वही ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में भी तुलसी के पौधे की पूजा और इसे लगाने के कई नियम बताए गए हैं जिनके पालन से जीवन में सुख-संपन्नता बनी रहती है। तो आइए जानते हैं तुलसी में वह कौन सी ऐसी चीज है जिसे अर्पित करने से जीवन के दुर्भाग्य से छुटकारा मिल सकता है...

तुलसी में कच्चा दूध चढ़ाएं
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रविवार, एकादशी, सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण के दिन को छोड़कर तुलसी पर नियमित रूप से जल चढ़ाया शुभ होता है। वहीं मान्यता है कि जल के अलावा तुलसी पर कच्चा दूध चढ़ाने से जीवन के दुर्भाग्य से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा यह ध्यान रखें कि कभी भी तुलसी को अशुद्ध हाथों से या बिना नहाए स्पर्श नहीं करना चाहिए अन्यथा मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।

वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे में जल अर्पित करने से पहले सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए और फिर तुलसी के पौधे में जल चढ़ाते वक्त उसकी तीन बार परिक्रमा करें।

इस बात का ख्याल रखें कि कभी भी बाथरूम या रसोई घर के पास तुलसी का पौधा नहीं रखना चाहिए। आप अपने पूजास्थल की खिड़की के पास तुलसी का पौधा रख सकते हैं।

ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक मंगल ग्रह से संबंधित होने के कारण तुलसी जी पर लाल रंग की नहीं बल्कि सफेद, नीले या चमकीले रंग की चुनरी ओढ़ानी चाहिए।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुलसी को जल अर्पित करते समय 'महाप्रसाद जननी, सर्व सौभाग्यवर्धिनी अधिक व्याधि हर नित्यम, तुलसी त्वं नमोस्तुते' मंत्र का जाप करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें: वास्तु: घर में ये पौधा लाता है सुख-समृद्धि, मां लक्ष्मी का सदा बना रहता है आशीर्वाद

Updated on:
7 Jul 2022, 12:27 PM IST
Published on: