1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वास्तु: घर में ये पौधा लाता है सुख-समृद्धि, मां लक्ष्मी का सदा बना रहता है आशीर्वाद

Vastu Tips: हिन्दू धार्मिक मान्यताओं और वास्तु शास्त्र के अनुसार पेड़-पौधों को जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का कारक माना गया है। वहीं कुछ ऐसे पेड़-पौधे हैं जिनमें दैवीय शक्तियों का वास माना जाता है। इसी प्रकार घर में इस पौधे को लगाना स्वास्थ्य के साथ ही धार्मिक दृष्टि से भी बहुत शुभ माना गया है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 7 Jul 2022, 10:44 AM IST

haldi ka paudha lagane ke fayde, turmeric plant benefits, haldi ka paudha kahan lagana chahie, turmeric plant at home vastu, vastu tips for home, vastu tips for positive energy in home, haldi ka paudha kis disha mein lagaen, vastu tips for good luck, astrology tips for prosperity, latest religious news,

वास्तु: घर में ये पौधा लाता है सुख-समृद्धि, मां लक्ष्मी का सदा बना रहता है आशीर्वाद

हल्दी के पौधे में कई पोषक तत्व समाए हुए हैं। जिसे यह आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना गया है। वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार भी हल्दी का पौधा घर के लिए बहुत शुभ होता है। इसमें दैवीय शक्तियों का वास माना गया है। मान्यता है कि हल्दी के पौधे को घर में लगाकर इसकी नियमित रूप से देखभाल करने पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद घर में सदा बना रहता है। तो आइए जानते हैं हल्दी के पौधे को घर में लगाने के फायदे...


हल्दी के पौधे के लाभ
वास्तु शास्त्र के अनुसार हल्दी के पौधे को घर में लगाने से आपके आसपास मौजूद नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं और परिवार के लोगों में आपसी प्रेम बना रहता है। इसके साथ ही धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को हल्दी का तिलक लगाने से जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि हल्दी के पौधे को घर में लगाया जाए तो इससे कुंडली के बृहस्पति ग्रह को मजबूती मिलती है और इसकी नियमित पूजा तथा देखभाल से भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की कृपा सदा बनी रहती है।

कहां लगाएं हल्दी का पौधा
हल्दी के पौधे के सर्वोत्तम लाभों को प्राप्त करने के लिए इसे सही दिशा में रखना बहुत जरूरी माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार हल्दी के पौधे को घर के आग्नेय कोण में रखने से वास्तु दोषों से मुक्ति मिलती है। वहीं गृह-क्लेशों से मुक्ति पाने तथा परिवार में आपसी प्रेम बनाए रखने के लिए इसे घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना शुभ माना जाता है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें: ज्योतिष: रात्रि में कभी न करें ये काम, वरना झेलने पड़ सकते हैं अशुभ परिणाम