Surya And Shani Yuti In Makar Rashi: ज्योतिष अनुसार शनि और सूर्य एक दूसरे के शत्रु माने जाते हैं। इसलिए जब ये दोनों ग्रह एक साथ होते हैं तो सभी राशि के लोग इनकी युति से प्रभावित होते हैं। बता दें मकर राशि में इन दोनों ग्रहों की युति 8 राशि वालों के लिए शुभ रहेगी वहीं 4 राशि वालों को विशेष सावधानी बरतनी होगी।
Sun And Saturn Conjunction On Makar Sankranti: मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश कर जायेंगे। जहां शनि देव पहले से ही इस राशि में गोचर कर रहे हैं। 14 जनवरी को इन दोनों ग्रहों की युति बन रही है जो 13 फरवरी तक रहेगी। जिससे आने वाला समय काफी संघर्षशील हो सकता है। इन दोनों ग्रहों की युति के बुरे प्रभावों से बचने के लिए मकर संक्रांति के दिन सूर्य और शनि से संबंधित वस्तुओं जैसे गुड़, मूंगफली, खिचड़ी, कंबल, रेबड़ी आदि का जरूरतमंद लोगों को जरूर दान करें ताकि दुष्परिणामों से बचा जा सके। जानिए इस युति का आपकी राशि पर क्या कुछ प्रभाव पड़ेगा?
शनि और सूर्य की युति से इन्हें मिलेगा लाभ:
मेष राशि: आपके लिए बेहद ही शुभ संकेत मिल रहे हैं। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में जबरदस्त सफलता प्राप्त होने के आसार रहेंगे।
वृषभ राशि: यह संक्रांति आपके लिये शुभ रहने वाली है। सूर्य और शनि की युति का आपके ऊपर शुभ प्रभाव पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। इस अवधि में धार्मिक कार्यों को करने में आपका ज्यादा मन लगेगा।
कर्क राशि: व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये शुभ समय है। खासकर पार्टनरशिप के काम में सफलता प्राप्त हो सकती है।
कन्या राशि: आपके लिए ये युति काफी शुभ फल प्रदान करने वाली होगी। इस राशि के विद्यार्थियों को विशेष तौर पर लाभ मिलने के आसार रहेंगे।
धनु राशि: आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। इसके अलावा इस समय अवधि में भविष्य की नई योजनाएं बनेंगी।
मकर राशि: इस मकर संक्रांति आपके करियर में प्रसिद्धि के योग बन रहे हैं। इस अवधि में आपके अधूरे काम पूरे होंगे।
मीन राशि: ये समय आपके लिए अनुकूल साबित होगा। आपको हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।
इन राशियों के लोग हो जाएं सावधान:
मिथुन राशि: इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए विशेष रूप से सावधान रहें।
सिंह राशि: इस दौरान आपको विशेष सावधानी बरतनी होगी। हर काम में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के लोगों से अनबन हो सकती है।
तुला राशि: दोस्तों की तरफ से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सतर्क रहें।
कुंभ राशि: मकर संक्रांति इस राशि वालों के लिए ज्यादा अनुकूल नहीं रहने वाली है। धन हानि के योग बन रहे हैं। अनावश्यक खर्च से बचने की सलाह दी जाती है।
यह भी पढ़ें: मकर संक्रांति इन 5 राशि वालों के लिए रहेगी बेहद शुभ, धन लाभ के बन रहे योग