धर्म

बहुत जल्दी दौलत-शौहरत हासिल कर लेते हैं इन 4 अक्षरों के नाम वाले लोग, किस्मत के होते हैं धनी

Astrology : इन खास अक्षरों से शुरू होने वाले नाम के लोग बेहद बुद्धिमान और टैलेंटेड होने के साथ ही कम उम्र में ही अच्छी खासी सफलता हासिल कर लेते हैं।

2 min read
Feb 13, 2022
Name Astrology

Name Astrology : किसी भी व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर ज्योतिष शास्त्र के अनुसार काफी खास माना जाता है। ज्योतिष के जानकारों का मानना है कि यह व्यक्ति के जीवन से जुड़े कई राज सामने ला देता है। हिंदुओं में अधिकतर लोग नाम का पहला अक्षर कुंडली की राशि व ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार रखते हैं। ऐसे में व्यक्ति का नाम और कुंडली के ग्रहों का विशेष कनेक्शन होता है। ऐेसे में आज हम यहां उन खास अक्षरों के बारे में बता रहे हैं, जिनके संबंध में कहा जाता है कि इनसे शुरू होने वाले नाम के व्यक्ति बेहद बुद्धिमान और टैलेंटेड होने के साथ ही कम उम्र में ही अच्छी खासी सफलता प्राप्त कर लेते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के अनुसार नाम का पहला अक्षर B से होने वाले लोग किस्मत के बहुत धनी होते हैं। लोगों की नजरों में हमेशा आकर्षण का केंद्र बने रहने वाले इन लोगों के सपने काफी बड़े होते हैं। और अपने सपने को पूरा करने के लिए ये बचपन से ही लग जाते हैं। ये अपने कॅरियर के प्रति काफी गंभीर होने के साथ ही इन्हें सफलता भी काफी जल्दी हासिल हो जाती है।

वहीं D अक्षर से नाम शुरु होने वाले लोग भी किस्मत के धनी माने जाते हैं। ये जिस किसी काम को करने की ठान लेते हैं हैं उसमें सफलता अवश्य हासिल करते हैं। इनका दिमाग काफी तेज होने के साथ ही ये काफी मेहनती भी होते हैं। अपनी अलग पहचान बनाने में ये लोग कम उम्र में ही कामयाब हो जाते हैं।

H अक्षर से नाम की शुरुआत वाले लोग काफी खुशमिजाज स्वभाव के होते हैं। ये किसी भी काम में मेहनत करके सफलता पा सकते हैं। अपने कॅरियर के बारे में ये कम उम्र से ही सोचना शुरू कर देते हैं। जिसके चलते एक निश्चित समय बाद काफी शानदार मुकाम हासिल कर लेते हैं। इनका हर काम जीवन में समय पर होता चला जाता है।

इनके अलावा T अक्षर से नाम की शुरुआत वाले लोग बेहद लकी माने जाते हैं। कम उम्र में ही इन्हें कॅरियर बनाने के काफी शानदार अवसर मिलने लगते हैं। अपना कॅरियर बनाने में ये लोग पढ़ाई पूरी करते हुए कामयाब रहते हैं। ये शुरू से ही काफी टैलेंटेड होते हैं।

Also Read
View All