ऐसे में ये केवल आपस में एक दूसरे की शक्ल या अन्य सामान्य बातें ही न देखते हुए उनके प्रोफेशन को भी देखते हैं। जिसके आधार पर ही अधिकांश जातकों द्वारा भविष्य का फैसला भी लिया जाता है। ऐसे में आज हम आपको प्रोफेशन से जुड़ी उन बातों के बारें में बता रहे हैं, जो लड़कियां व लड़के अपने साथी के लिए काफी गंभीरता से देखते हैं।

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार भी जहां एक उम्र तक अधिकांश लड़कों की पसंद गर्लफ्रेंड के रूप में भले ही मॉडर्न लड़कियां पसंद आती हैं, लेकिन जब बात शादी की होती है तो वे ऐसी लड़कियों को पसंद करते हैं जो उनकी और उनके परिवार की देखभाल कर सकें।
वहीं यदि जॉब या वर्क प्रोफाइल की बात करें तो सामान्यत: लड़के मॉडलिंग करने वाली लड़कियां, एयर हॉस्टेस और ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़ी लड़कियों के प्रति आकर्षित होते हैं। जबकि वहीं शादी के लिए चुनाव करना हो तो वे ऐसी लड़की का चुनाव करते हैं जो या तो हाउसवाइफ बनने के लिए तैयार हो या फिर ऐसी जॉब करती हो, जिससे कि वह घर को भी टाइम दे सके।
Must Read- ससुराल में इस अक्षर की लडकियां बरसाती हैं खूब धन-दौलत, किस्मत की धनी इन्हें मिलते हैं सारे सुख
लड़कियों को इस प्रोफेशन से जुड़े लड़के आते हैं सबसे ज्यादा पसंद जानकारों के अनुसार लड़कियों की च्वॉइस में कुछ खास प्रोफेशन से जुड़े लड़के अधिक पसंद आकिए जाते हैं।
Must Read- लड़कियां इन राशि के लड़कों की होती हैं सबसे ज्यादा दीवानी, पत्नी के दिल पर करते हैं राज एक ओर जहां लड़कियों को इंजीनियर्स इसलिए पसंद आते हैं, क्योंकि उनके पास अच्छी जॉब होती हैं साथ ही वे बहुत कूल भी माने जाते हैं।
इसके साथ ही लड़कियों को वे लड़के भी बहुत आकर्षित करते हैं जो लेखन के क्षेत्र से जुड़े होते हैं। इसका कारण यह है कि ऐसे लड़के बहुत संवेदनशील होने के साथ ही भावनाओं को भी समझ सकते हैं।
इसके अलावा चूंकि लड़कियों को अपनी तस्वीर खिंचवाना बहुत पसंद होता है ऐसे में वह लड़के भी ऐसे पसंद आते हैं जो अच्छी तस्वीरें खींच सकते हों, इसीलिए उनके पसंद की लिस्ट में फोटोग्राफर्स भी शामिल होते हैं।
Must Read- Sharp Brain: दिमाग से बहुत तेज होते हैं इन राशियों की लड़कियां और लड़के, जीवन भर रहता है इस चीज का प्रभाव 
इनके अलावा यदि उनका पति अच्छा खाना भी बना ले, तो उनके लिए ये स्थिति अत्यंत खास होती है। इसका कारण यह है कि अधिकांश लड़कियां यानि महिलाएं पूरा दिन रसोई में खाना बनाते हुए नहीं गुजारना चाहती, अत: इन्हें शेफ भी पसंद आते हैं जो उन्हें बैठे-बिठाए अच्छा खाना भी खिला सकें।
यहां ये भी जान लें कि यूनिफॉर्म में स्माार्ट दिखने वाले लड़के तो सेना के जवान होते हैं, वे लड़कियों की लिस्ट में टॉप पर हैं।
इसके अलावा लड़कियों की लिस्ट में पायलट्स को भी काफी आगे रखा जाता है, इसका कारण ये है कि एक तो ये वैसे भी यूनिफॉर्म में स्माार्ट दिखते हैं वहीं लड़कियों को पायलट्स में गजब का आकर्षण दिखने के साथ ही दुनिया घूमने की ललक भी होती है। वे अच्छा कमाने के अलावा वेल ग्रूम्ड भी होते हैं, साथ ही ये पढ़े-लिखे होने के साथ ही अधिकांश लड़कियों को बहुत रिझाते भी हैं।
लड़कियों को डॉक्टरी पेशे से जुड़े लोग भी काफी आकर्षित करते हैं। इसका कारण ये है कि वे लॉजिकल , दिमागदार और स्मार्ट होते हैं।
वहीं बिजनसमैन भी लड़कियों की इस लिस्ट में शामिल होते हैं। पैसे की कमी ना होना इसका एक मुख्य कारण है।