
हिन्दू धर्म में पितृ पक्ष का बहुत ही महत्व है। पितृ पक्ष भादो महीने के पूर्णिमा तिथि से शुरू होता है। पितृ पक्ष 16 दिनों तक रहता है। पितृ पक्ष के दौरान पूर्वजों के लिए पिंडदान किया जाता है और पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण किया जाता है।
पितृ पक्ष के दौरान हर कोई अपने पूर्वजों के लिए पिंडदान करता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, हर व्यक्ति को देवी-देवताओं की पूजा करने से पहले अपने पूर्वजों का ध्यान करना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा नहीं करने से पूजा का फल नहीं मिलता है।
माना जाता है कि अगर पितृ पक्ष में अपने पितरों की पूजा करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है और वे मृत्युलोक में नहीं भटकते हैं। इन सबके अलावा कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिनका दान करना बहुत ही विशेष माना जाता है। इन चीजों का दान करने से पितर तो खुश होते ही हैं, इसके अलावा आपको कई परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है।
आइये जानते हैं कि पितृ पक्ष किन चीजों का दान खास माना गया है....
गौ दान: हिन्दू धर्म में गौ दान सबसे बड़ा दाना माना जाता है। अगर पितृ पक्ष में गाय दान करते हैं तो आर्थिक परेशानियां दूर होती है।
तिल दान: पितृ पक्ष के दिनों में तिल का दान बहुत ही शुभ माना गया है।
घी का दान: पितृ पक्ष में घी का दान करना शुभ माना गया है। कहा जाता है कि पितृ पक्ष में किसी बर्तन में गाय का शुद्ध घी का दान करना चाहिए।
कपड़ों का दान: पितृ पक्ष में वस्त्रों का दान करना शुभ माना गया है। ध्यान रहे कि पितृ पक्ष में पुराने कपड़े दान नहीं करना चाहिए, हमेशा नया वस्त्र ही दान ही करना चाहिए।
नमक का दान: पितृ पक्ष में नमक का शुभ माना गया है। कहा जाता है कि नमक का दान करने से पितर सबसे अधिक प्रसन्न होते हैं।
गुड़ का दान: पितृ पक्ष में गुड़ का दान करना फलदाई माना गया है।
चांदी का दान: पितृ पक्ष में चांदी का दान करने से उत्तम फल की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि चांदी दान करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है।
अनज का दान: पितृ पक्ष में जरूरतमंद और गरीबों को दान में अनाज जरूर देना चाहिए। अनाज के तौर पर चावल, गेहूं आदि दान कर सकते हैं।