
Pitru Paksha 2022 Amavasya: इस साल पितृ पक्ष का प्रारंभ 10 सितंबर से हो चुका है। वहीं इसकी समाप्ति 25 सितंबर 2022 को आश्विन मास की अमावस्या को होगी। इसे सर्वपितृ अमावस्या भी कहते हैं। सर्वपितृ अमावस्या को महालया अमावस्या भी कहा जाता है। मान्यता है कि पितृ पक्ष में श्राद्ध कर्म और तर्पण से पितरों का आशीर्वाद और उनकी आत्मा को शांति मिलती है। वहीं शास्त्रानुसार जो लोग किसी कारण से पितृ पक्ष के दौरान पिंड दान, तर्पण, श्राद्ध आदि नहीं कर पाते तो सर्वपितृ अमावस्या को पितरों के निमित्त दान और ब्राह्मण भोज को बहुत शुभ माना गया है। इससे पितृ प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। तो आइए जानते हैं सर्व पितृ अमावस्या के दिन किन चीजों का दान करना शुभ होता है...
सर्व पितृ अमावस्या के दिन करें इन चीजों का दान-
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सर्व पितृ अमावस्या के दिन दीप दान और पिंड दान का बहुत महत्व बताया गया है। इस दिन दूध, पके हुए चावल और तिल को मिलाकर गोल आकार के पिंड बनाए जाते हैं।
साथ ही इस दिन शाम के समय पूजा स्थान पर गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
इसके अलावा मान्यता है कि सर्व पितृ अमावस्या के दिन जरूरतमंदों अथवा ब्राह्मणों को भोजन कराने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है।
वहीं ज्योतिष अनुसार पितरों के तर्पण के बाद पितृ अमावस्या पर गाय को हरा चारा या फिर पालक खिलाने से आपके पूर्वजों को संतुष्टि प्राप्त होती है।
यह भी पढ़ें - Jivitputrika Vrat 2022: कल 18 सितंबर को रखा जाएगा जीवित्पुत्रिका व्रत, जानिए पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त और किस समय लग रहा है राहुकाल