धर्म

वास्तु अनुसार घर में इन फूलों के पौधे लगाने से जीवन में आती है सुख-समृद्धि

Vastu Tips: फूलों को हर महफिल की जान माना जाता है। ये दिखने में खूबसूरत होने के साथ ही वातावरण को भी शुद्ध बनाते हैं। वहीं वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे फूलों के के बारे में बताया गया है जिनके पौधे घर में लगाने से जीवन में सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है...
2 min read
vastu shastra for home garden, vastu flowers for home, hibiscus flower, marigold vastu, lotus vastu shastra, champa plant vastu direction, वास्तु शास्त्र, कमल का फूल, गेंदे का फूल, चम्पा का फूल, गुड़हल का फूल, indoor flowers for prosperity, vastu tips for positive energy in home,
वास्तु अनुसार घर में इन फूलों के पौधे लगाने से जीवन में आती है सुख-समृद्धि

Vastu Shastra: फूल ना केवल सुगंधित और दिखने में मनमोहक होते हैं बल्कि इनके कई औषधीय गुण भी बताए गए हैं। वहीं पर पूजा-पाठ में और खास अवसरों पर फूलों का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे फूलों के बारे में बताया गया जिनके पौधे घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है। तो आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार वे कौन से फूल हैं जिन्हें घर में लगाना शुभ होता है...

1. कमल का फूल
कमल का फूल देवी लक्ष्मी की पूजा में अर्पित किया जाता है। वास्तु के अनुसार इस फूल के पौधे को घर में लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। कमल के फूल के पौधे को आप अपने घर के बगीचे के उत्तर या पूर्व दिशा में लगा सकते हैं।

2. चंपा का फूल
पीले और सफेद रंग की चंपा के फूल दिखने में बहुत ही सुंदर होते हैं। पूजा में इस्तेमाल होने के अलावा इस फूल के पौधे को घर में लगाने से वास्तु अनुसार सौभाग्य में वृद्धि की मान्यता है।

3. गुड़हल का फूल
भगवान गणेश और काली मां की पूजा में अर्पित किया जाने वाला गुड़हल का फूल सकारात्मकता का प्रतीक होता है। इस फूल के पौधे को घर के बगीचे में उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। साथ ही सूर्यदेव की उपासना के लिए भी लाल गुड़हल के फूल का इस्तेमाल किया जाता है।

4. गेंदे का फूल
खास अवसरों और पूजा-पाठ आदि में काफी इस्तेमाल होने वाला गेंदे का फूल सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस सुगंधित फूल के पौधे को घर की उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें: महीने की 19 तारीख को जन्मे लोगों पर होती है सूर्य देव की कृपा, योजनाबद्ध तरीके से काम करने में होते हैं निपुण...

Updated on:
18 May 2022 05:44 pm
Published on:
18 May 2022 05:43 pm