पंचांग के अनुसार पितृ पक्ष का समापन अमावस्या तिथि को होता है जिसे सर्व पितृ अमावस्या या महालया अमावस्या के नाम से जानते हैं। इस साल रविवार, 25 सितंबर 2022 को सर्व पितृ अमावस्या के दिन ग्रहों का खास संयोग बनने जा रहा है।
Sarva Pitru Amavasya 2022: हिन्दू धर्म में पितृ पक्ष अमावस्या को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन पितरों के निमित्त तर्पण, श्राद्ध कर्म, गंगा स्नान करने से पितरों का खास आशीर्वाद प्राप्त होता है और उनकी आत्मा को शांति मिलती है। पंचांग के अनुसार इस साल 25 सितंबर 2022 को सर्व पितृ अमावस्या है। इसे महालया अमावस्या भी कहते हैं। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक इस बार सर्व पितृ अमावस्या के दिन कन्या राशि में ग्रहों का खास संयोग होने से यह दिन कुछ राशि वालों के लिए लाभप्रद होने वाला है। तो आइए जानते हैं कौन सी हैं वे राशियां...
मेष राशि
मेष राशि के लोग अपने करियर में आने वाली हर मुश्किल को पार कर आगे बढ़ेंगे। सेहत में सुधार होगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। विरोधी परास्त होंगे। प्रेम जीवन में संयम बरतें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। प्रेम जीवन में किसी का आगमन हो सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। संतान के विवाह के लिए चिंतित लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। कला और आभूषण के कारोबार से जुड़े लोगों को मुनाफा मिलेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों की जीवन में समस्याओं का हल मिलेगा। वाहन और संपत्ति खरीदने से जुड़ी इच्छाएं पूरी होंगी। ग्रहों का शुभ संयोग वाणी में मधुरता लाएगा जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगे।
धनु राशि
पितरों के आशीर्वाद से धनु राशि के लोगों को अपनी जॉब और इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। आध्यात्मिक पक्ष मजबूत होगा।
यह भी पढ़ें - Pitru Paksha 2022: सर्व पितृ अमावस्या 25 सितंबर को, इन चीजों के दान से मिलता है पितरों का आशीर्वाद