धर्म

Sawan Somvar 2022: 14 जुलाई से लगेगा सावन, जानिए सोमवार व्रत में किन चीजों का करें सेवन और क्या खाने की है मनाही

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल 14 जुलाई 2022 से श्रावण मास का प्रारंभ हो रहा है जो 12 अगस्त 2022 तक चलेगा। सावन के महीने में पड़ने वाले सोमवार का बहुत महत्व माना गया है और व्रत करने वाले जातकों के लिए कुछ खास नियम भी बताए गए हैं।

2 min read
Sawan Somvar 2022: 14 जुलाई से लगेगा सावन, जानिए सोमवार व्रत में किन चीजों का करें सेवन और क्या खाने की है मनाही

हिंदू कैलेंडर का पांचवा महीना सावन भगवान शिव की भक्ति के लिए समर्पित माना गया है। सावन के पूरे महीने मंदिरों में पूजा-पाठ और अनुष्ठान किए जाते हैं। इस साल सावन का प्रारंभ 14 जुलाई 2022 से हो रहा है जो 12 अगस्त 2022 तक चलेगा। वहीं सावन का पहला सोमवार व्रत 18 जुलाई को है। मान्यता है कि जो भक्त सावन के महीने में विधि-विधान से पूजा-पाठ और व्रत करते हैं, भगवान भोलेनाथ की कृपा से उनके जीवन की सभी दुख दूर होते हैं।

खासतौर पर महिलाओं और कुंवारी कन्याओं के लिए सोमवार व्रत का बड़ा महत्व बताया गया है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और कुंवारी कन्याएं अच्छे वर की मनोकामना के लिए सावन के सोमवार का व्रत रखती हैं। लेकिन साथ ही सावन सोमवार के व्रत में कुछ खास नियम बताए गए हैं जिनका पालन किए बिना व्रत और पूजा का फल प्राप्त नहीं हो पाता। तो आइए जानते हैं सावन सोमवार व्रत में किन चीजों का सेवन करना चाहिए और क्या न खाएं...

सावन सोमवार व्रत में क्या खाएं
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन सोमवार व्रत में सातवें खाना खाया जाता है। ऐसे में भोजन में सादा नमक की जगह सेंधा नमक का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा मौसमी फलों का सेवन सबसे उत्तम माना गया है। इसके लिए व्रत रखने वाले जातक फलाहार में अंगूर, सेब, आडू, केला और अनार आदि शामिल कर सकते हैं। साथ ही साबूदाना की खिचड़ी और डेयरी उत्पाद जैसे पनीर, दूध, दही, छाछ आदि भी खाया जाता है। इन सभी खाद्य पदार्थों से आपके शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति होती है जिससे स्वास्थ्य भी सही रहता है।

इन चीजों का न करें सेवन
सावन सोमवार के व्रत रखने वाले लोगों के लिए अन्न का सेवन वर्जित माना गया है। माना जाता है कि सोमवार के व्रत में मैदा, आटा, बेसन, सत्तू इन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा मांस, मदिरा, प्याज, लहसुन और मसाले जैसे लाल मिर्च, धनिया पाउडर, सादा नमक आदि का सेवन करने की भी मनाही है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें: ज्योतिष: शुक्रवार को कभी ना करें ये गलती, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी

Published on:
08 Jul 2022 10:10 am
Also Read
View All