1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ज्योतिष: शुक्रवार को कभी ना करें ये गलती, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी

Astrology: ज्योतिष अनुसार कुछ ऐसे काम हैं जो शुक्रवार के दिन करने वर्जित हैं। मान्यता है कि इन कामों को शुक्रवार के दिन करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं जिससे आपको जीवन में आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 7 Jul 2022, 5:27 PM IST

shukrawar ke upay, what not to do on friday, shukrawar ko kya nahin karna chahie, friday astrology, astro tips for money, how to please goddess lakshmi, astrology tips for prosperity, shukrawar ko kya daan nahin karna chahie, latest religious news,

ज्योतिष: शुक्रवार को कभी ना करें ये गलती, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी

हिंदू धर्म शास्त्रों में सप्ताह का हर एक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित माना गया है। इसी प्रकार शुक्रवार के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास माना जाता है। वहीं शुक्रवार का संबंध कुंडली के शुक्र ग्रह से होता है जो मनुष्य के जीवन में वैभव, भौतिक सुख-सुविधाओं, धन और प्रेम का कारक माना जाता है। मान्यता है कि शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि की कभी कमी नहीं होती। वहीं ज्योतिष अनुसार कुछ ऐसे काम हैं जो शुक्रवार के दिन करने वर्जित हैं। मान्यता है कि इन कामों को शुक्रवार के दिन करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं जिससे आपको जीवन में आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं शुक्रवार के दिन भूलकर भी आपको क्या नहीं करना चाहिए...

चीनी का दान न करें
हमारे शास्त्रों में दान पुण्य को बहुत ही फलदायी माना गया है परंतु शुक्रवार के दिन चीनी का दान अशुभ होता है। चीनी का संबंध शुक्र ग्रह से होने के कारण शुक्रवार के दिन चीनी का दान करने से धन-धान्य में कमी हो सकती है।

लेन-देन करने से बचें
ज्योतिष अनुसार शुक्रवार के दिन ना तो किसी को उधार देना चाहिए और ना ही लेन-देन करना शुभ माना गया है। क्योंकि धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित शुक्रवार के दिन पैसों का लेन-देन करने से जीवन में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

नारी का अपमान ना करें
हमारे शास्त्रों में नारी को देवी माना जाता है और कहा जाता है कि जहां नारियों का सम्मान होता है वहां देवताओं का निवास होता है। वैसे तो किसी भी दिन नारी का अपमान गलत है, परंतु इस बात का खास खयाल रखें कि शुक्रवार को भूल से भी आपसे किसी कन्या या नारी का अपमान ना हो। अन्यथा मां लक्ष्मी आपसे रूठ कर जा सकती हैं और ऐसे घर में दरिद्रता निवास करने लगती है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें: ज्योतिष: भूलकर भी अपनी ये चीजें न करें दूसरों के साथ शेयर