
ज्योतिष: भूलकर भी अपनी ये चीजें न करें दूसरों के साथ शेयर
अक्सर देखा जाता है कि लोग जरूरत पड़ने या कोई चीज पसंद आने पर दूसरों से मांग कर या उधार लेकर उसका इस्तेमाल कर लेते हैं। ऐसे में अगर आपको भी ये आदत है तो जरूरत है इसे बदल डालने की। क्योंकि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें ना कभी दूसरों से साझा करना चाहिए और ना उधार मांग कर इस्तेमाल करना शुभ माना जाता है। क्योंकि इससे आपके जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का प्रसार होता है और समस्याएं पैदा हो सकती हैं। तो आइए जानते हैं ज्योतिष अनुसार किन चीजों को दूसरों के साथ शेयर नहीं करना चाहिए...
बिस्तर
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि दूसरों के बिस्तर पर सोने से आर्थिक समस्याएं और वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है। इसलिए अपना बिस्तर दूसरों के साथ साझा करना शुभ नहीं माना जाता।
अंगूठी
बहुत से लोगों की आदत होती है कि वह आपस में कोई आभूषण पसंद आने पर एक दूसरे का पहन लेते हैं। लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आभूषणों को बहुत ही शुभ माना जाता है और धातुओं से बने गहनों का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर भी पड़ता है। खासतौर पर रत्नों वाली अंगूठियों का संबंध व्यक्ति की राशि और ग्रहों से होने के कारण कभी भी अपनी अंगूठी किसी दूसरे को पहनने के लिए नहीं देनी चाहिए वरना ग्रहों से जुड़े अशुभ प्रभाव जीवन में समस्या पैदा कर सकते हैं।
जूते-चप्पल
ज्योतिष अनुसार जूते चप्पल का संबंध शनि ग्रह से माना गया है। ऐसे में ध्यान रखें कि अपने जूते-चप्पल को कभी भी दूसरों को पहनने के लिए ना दें नहीं तो जीवन में दरिद्रता उत्पन्न हो सकती है। साथ ही दूसरों के जूते-चप्पल इस्तेमाल करने से उस व्यक्ति के जीवन की नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव आप पर भी पड़ सकता है।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)
यह भी पढ़ें: अंक ज्योतिष: इस मूलांक के लोगों पर होता है राहु का प्रभाव, मुश्किलों के बाद भी आर्थिक रूप से होते हैं संपन्न
Updated on:
7 Jul 2022, 4:46 PM IST
Published on:
7 Jul 2022, 4:46 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.