धर्म

Navratri Day 2: शारदीय नवरात्र का दूसरा दिन आज, बुद्धि और संयम की देवी मां ब्रह्मचारिणी को इस आरती से करें प्रसन्न

Maa Brahmacharini: आज 27 सितंबर 2022 को शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन है। इस दिन मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा की जाती है। मान्यता है कि पूजन के बाद ये आरती करने से देवी मां शीघ्र प्रसन्न होती हैं...

less than 1 minute read
navratri day 2, shardiya navratri 2022, maa brahmacharini aarti, maa brahmacharini ki aarti lyrics, नवरात्रि के दूसरे दिन किसकी पूजा होती है, मां ब्रह्मचारिणी की आरती, शारदीय नवरात्र का दूसरा दिन ब्रह्मचारिणी,
Navratri Day 2: शारदीय नवरात्र का दूसरा दिन आज, बुद्धि और संयम की देवी मां ब्रह्मचारिणी को इस आरती से करें प्रसन्न

Navratri Day 2, Maa Brahmacharini Ki Aarti: आज 27 सितंबर 2022 को शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन है। इस दिन मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक माता ब्रह्मचारिणी ने कठोर तपस्या के बाद भोलेनाथ को पति के रूप में प्राप्त किया था। ज्योतिष अनुसार नवरात्रि की द्वितीया तिथि को जो कोई सच्चे मन और विधिवत मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करता है उसे जीवन में बुद्धि, संयम और आत्मविश्वास का आशीर्वाद मिलता है। मां ब्रह्मचारिणी को पूजा में लाल रंग के वस्त्र और पुष्प चढ़ाने से घर में सुख-शांति आती है। वहीं मां ब्रह्मचारिणी की कृपा प्राप्ति और मनचाहा वरदान पाने के लिए पूजन के बाद ये आरती जरूर करें...

मां ब्रह्माचारिणी की आरती

जय अंबे ब्रह्माचारिणी माता।
जय चतुरानन प्रिय सुख दाता।

ब्रह्मा जी के मन भाती हो।
ज्ञान सभी को सिखलाती हो।

ब्रह्मा मंत्र है जाप तुम्हारा।
जिसको जपे सकल संसारा।

जय गायत्री वेद की माता।
जो मन निस दिन तुम्हें ध्याता।

कमी कोई रहने न पाए।
कोई भी दुख सहने न पाए।

उसकी विरति रहे ठिकाने।
जो तेरी महिमा को जाने।

रुद्राक्ष की माला ले कर।
जपे जो मंत्र श्रद्धा दे कर।

आलस छोड़ करे गुणगाना।
मां तुम उसको सुख पहुंचाना।

ब्रह्माचारिणी तेरो नाम।
पूर्ण करो सब मेरे काम।

भक्त तेरे चरणों का पुजारी।
रखना लाज मेरी महतारी।

यह भी पढ़ें - Navratri: दक्षिण भारत में बड़े अनोखे ढंग से मनाते हैं नवरात्रि, कई गुड़िया बनाकर सजाया जाता है घर

Updated on:
27 Sept 2022 10:19 am
Published on:
27 Sept 2022 10:18 am