
Navratri Third Day, Maa Chandraghanta Puja Vidhi, Mantra And Bhog: शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के तृतीय स्वरूप चंद्रघंटा देवी की पूजा की जाती है। मां चंद्रघंटा के मस्तक पर घंटे के समान अर्धचंद्र और दसों भुजाओं में विभिन्न अस्त्र-शस्त्र विराजित हैं। इनकी उपासना से ग्रहों के शुभ प्रभावों में वृद्धि होती है तथा साथ ही मनुष्य में साहस तथा वीरता के गुणों का वास होता है। तो आइए जानते हैं मां चंद्रघंटा को प्रसन्न करने के लिए किस विधि से पूजा करनी चाहिए...
माता चंद्रघंटा की पूजा विधि
नवरात्रि के तीसरे दिन सुबह स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप देवी चंद्रघंटा का ध्यान करें। पूजन के दौरान माता रानी को सिंदूर, अक्षत, फूल, धूप, गंध आदि अर्पित करें। 'उं देवी चंद्रघंटायै नम:' मंत्र का जाप करते हुए देवी का ध्यान करें। इसके बाद दुर्गा चालीसा और सप्तशती का पाठ अवश्य करें। फिर दीपक जलाकर मां की आरती करें।
मां चंद्रघंटा का भोग
मां चंद्रघंटा की पूजा से जीवन में सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। वहीं माता रानी को प्रसन्न करने के लिए दूध से बनी हुई चीजों का भोग लगाना शुभ माना जाता है।
यह भी पढ़ें - Navratri Day 3 Katha: आज होगी चंद्रघंटा मां की उपासना, पूजन के बाद अवश्य पढ़ें देवी की यह कथा