धर्म

कब पड़ रही है 2022 में सावन शिवरात्रि, जानिए इस विशेष दिन का महत्व और पूजा का शुभ मुहूर्त

Sawan Shivratri 2022 Date: जिस प्रकार हिंदू धर्म में सावन का महीना भोलेनाथ की भक्ति और उनकी कृपा प्राप्ति के लिए उत्तम माना जाता है। उसी प्रकार सावन मास में पड़ने वाली शिवरात्रि भी बड़ी महत्वपूर्ण होती है।
2 min read
sawan shivratri 2022 mein kab hai, shravan maas 2022 kab se shuru hai, shivratri jal abhishek time 2022, shravan maas mein shivratri kab hai, masik shivratri july 2022, sawan ki shivratri kab hai 2022, latest religious news,
कब पड़ रही है 2022 में सावन शिवरात्रि, जानिए इस विशेष दिन का महत्व और पूजा का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार भगवान शिव को अतिप्रिय सावन मास इस साल 14 जुलाई 2022 से शुरू हो रहा है जो 12 अगस्त 2022 तक रहेगा। सावन के पूरे महीने शिवालयों में भोलेनाथ की पूजा और दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रहती है। सावन के महीने में पड़ने वाले सोमवार व्रत, कांवड़ यात्रा के साथ ही इस माह की शिवरात्रि का भी शास्त्रों में बहुत महत्व बताया गया है। तो आइए जानते हैं इस साल 2022 में कब है सावन की शिवरात्रि और पूजा का शुभ मुहूर्त...

सावन शिवरात्रि 2022 में कब है?
हिंदू पंचांग के अनुसार श्रावण मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इसे मासिक शिवरात्रि भी कहा जाता है क्योंकि हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। वहीं इस साल सावन शिवरात्रि का पर्व 26 जुलाई 2022, मंगलवार को पड़ रहा है। मान्यता है कि सावन शिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने से व्यक्ति को सभी कष्टों से मुक्ति मिलने के साथ ही घर में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही सावन शिवरात्रि का व्रत रखने वाले जातक को भोलेनाथ का खास आशीर्वाद प्राप्त होता है।

वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि सावन शिवरात्रि का व्रत रखने वाली सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्यवती और सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद मिलता है। इसके अलावा कुंवारी कन्याएं सावन शिवरात्रि का व्रत रखकर भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन करती हैं तो उन्हें मनचाहा जीवनसाथी का वरदान प्राप्त होता है।

सावन शिवरात्रि पूजा शुभ मुहूर्त
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सावन शिवरात्रि के दिन भगवान शिव का अभिषेक और उनकी पूजा करने के लिए शुभ मुहूर्त 26 जुलाई, मंगलवार को शाम 7:24 बजे से रात्रि 9:28 बजे तक है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें: कल से सावन शुरू, सावन सोमवार की पूजा में जरूर शामिल करें ये चीजें, जानें संपूर्ण पूजा विधि

Updated on:
13 Jul 2022 12:49 pm
Published on:
13 Jul 2022 12:49 pm