23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Astrology and Spirituality / Religion News / कल से सावन शुरू, सावन सोमवार की पूजा में जरूर शामिल करें ये चीजें, जानें संपूर्ण पूजा विधि

कल से सावन शुरू, सावन सोमवार की पूजा में जरूर शामिल करें ये चीजें, जानें संपूर्ण पूजा विधि

शास्त्रों में भगवान शिव की कुछ बेहद प्रिय चीजें बताई गई हैं। ऐसे में सावन मास में भगवान भोलेनाथ को पूजा के दौरान ये चीजें चढ़ाने से वे जल्दी प्रसन्न होकर अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 13 Jul 2022, 11:53 AM IST

sawan maas 2022 start date, sawan somvar puja samagri, sawan somvar puja vidhi, sawan somvar puja kaise karte hain, shravan maas mein kya karna chahie, bhagwan shiv ki puja kaise karen, sawan me puja karne ki vidhi, shravan vrat 2022, somwar puja vidhi, latest religious news,

कल से सावन शुरू, सावन सोमवार की पूजा में जरूर शामिल करें ये चीजें, जानें संपूर्ण पूजा विधि

देवों के देव महादेव को समर्पित सावन का महीना बहुत ही पवित्र और शुभ माना जाता है। मान्यता है कि सावन के महीने में शिव जी की आराधना और रुद्राभिषेक करने से भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है और सब मनोरथ पूर्ण होते हैं। साथ ही सावन के सोमवार का व्रत विशेष फलदायी माना गया है। खासतौर पर कुंवारी कन्याओं और शादीशुदा महिलाओं के लिए सावन सोमवार व्रत का बड़ा महत्व बताया गया है। मान्यता है कि इस व्रत से सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्यवती और कुंवारी कन्याओं को मनचाहा वर प्राप्ति का वरदान मिलता है। तो आइए जानते हैं भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सावन सोमवार व्रत की पूजा सामग्री और संपूर्ण विधि...

सावन सोमवार पूजा सामग्री
सावन का महीना शिवशंभु को बेहद प्रिय माना गया है। ऐसे में मान्यता है कि जो भक्त भगवान भोलेनाथ की प्रिय वस्तुएं शिवजी को अर्पित करता है उसके जीवन में सदा सुख-सौभाग्य बना रहता है।

ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शिव जी को पूजा के दौरान चंदन, अक्षत, इत्र, बेलपत्र, गंगाजल, दही, घी, केसर, गन्ना, भांग, धतूरा, आक का फूल, चमेली, जूही, अलसी या कनेर का फूल और शहद जरूर चढ़ाना चाहिए। मान्यता है कि सावन सोमवार के दिन पूजा में इन चीजों को अर्पित करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

सावन सोमवार पूजा विधि
सुबह जल्दी उठकर और स्नान आदि से निवृत्त होकर घर के पूजा स्थल की साफ-सफाई करें और भगवान शिव की पूजा करें या फिर मंदिर जाकर भोलेनाथ का जलाभिषेक करें। पूजा के बाद शिव चालीसा और मंत्र जाप को बहुत उत्तम माना जाता है। सावन मास में सात्विक भोजन करना चाहिए और मांस, मदिरा से दूर रहना चाहिए।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें: Sawan Month 2022: कल से होगा श्रावण मास का प्रारंभ, भोलेनाथ को प्रसन्न रखने के लिए इस दौरान न करें ये काम