
Singh Sankranti 2022 Date: पंचांग के अनुसार इस साल भाद्रपद यानी भादौ मास में 17 अगस्त 2022 को सिंह संक्रांति मनाई जाएगी। इस दिन सूर्यदेव सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भाद्रपद सिंह संक्रांति का पुण्यकाल 17 तारीख को दोपहर 12:15 बजे से शुरू होगा। धार्मिक मान्यता है कि सूर्य ग्रह का जिस भी राशि में परिवर्तन होता है उस दिन को उस राशि की संक्रांति के नाम से जाना जाता है।
सिंह संक्रांति के दिन सूर्य देव के साथ ही विष्णु जी और नरसिंह भगवान की पूजा का भी विधान है। साथ ही सिंह संक्रांति के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने और दान आदि कार्यों से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। वहीं इस दिन घी खाने को बहुत महत्व दिया गया है। तो आइए जानते हैं क्या है इसके पीछे की मान्यता...
क्यों सिंह संक्रांति पर घी का सेवन माना जाता है शुभ
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सिंह संक्रांति पर घी का सेवन करने से बुद्धि, आत्मविश्वास, तेज, ऊर्जा और स्मरण शक्ति में बढ़ोतरी होती है। घी संक्रांति को प्रकृति और पशुधन से संबंधित त्योहार माना गया है। सिंह संक्रांति पर घी खाया जाता है इसलिए इसे घी संक्रांति के नाम से भी जानते हैं। इसके अलावा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन घी खाने से कुंडली में राहु-केतु दोषों से मुक्ति मिलती है। वहीं माना जाता है कि जो लोग इस दिन घी का सेवन नहीं करते उन्हें अगले जन्म में घोंघे का रूप मिलता है जिसे आलस्य का प्रतीक माना जाता है।
यह भी पढ़ें: रत्न शास्त्र: इन 4 रत्नों में होती है धन को आकर्षित करने की क्षमता, जानें किस राशि को करता है सूट