
Surya Rashi Parivartan 2022, Kanya Sankranti 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब ग्रहों के राजा सूर्य का किसी राशि में प्रवेश होता है तो उस दिन को संक्रांति के नाम से जाना जाता है। वहीं कल शनिवार, 17 सितंबर 2022 को सूर्य, सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगें। वहीं बुध ग्रह पहले से ही कन्या राशि में मौजूद है। ऐसे में कन्या में सूर्य और बुध ग्रह की युति से बुधादित्य योग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र में बुधादित्य को शुभ योगों में गिना जाता है। तो आइए जानते हैं इस सूर्य राशि परिवर्तन का किस राशि के लोगों को लाभ मिलने वाला है...
मेष राशि: सूर्य का ये ग्रह गोचर मेष वालों के लिए शुभ होने वाला है। इस गोचर अवधि में आपको धन और संपत्ति लाभ होने के योग बन रहे हैं। पार्टनरशिप में व्यापार से लाभ होगा। दफ्तर में आपको सम्मान मिलेगा।
कर्क राशि: यह गोचर अवधि कर्क राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगी। विदेश यात्रा अथवा नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। वाद-विवाद से छुटकारा मिलेगा। योजनाबद्ध तरीके से काम करें, सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि: सूर्य राशि परिवर्तन का शुभ फल वृश्चिक राशि के लोगों को भी मिलेगा। लंबे समय से चल रही किसी बड़ी समस्या का समाधान मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी। दफ्तर में अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है।
धनु राशि: यह बुधादित्य योग आपके लिए लाभ के नए अवसर पैदा करेगा। सरकारी कामकाज में लाभ प्राप्त होंगे। इसलिए सरकारी क्षेत्र से जुड़े काम के लिए आवेदन करने हेतु यह ग्रह गोचर की अवधि अनुकूल है। सुख-सुविधाओं में में बढ़ोतरी होगी।
यह भी पढ़ें - Shukrawar Aarti: शुक्रवार को इस आरती से शीघ्र प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी