धर्म

सूर्य राशि परिवर्तन 2022: 13 फरवरी से इन राशि वालों की बदल जाएगी तकदीर, मिलेगा ये फायदा

Surya Gochar February 2022: 13 फरवरी से सूर्य शनि की राशि कुंभ में गोचर करने लगेगा। इस गोचर का कई राशि वालों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। देखें क्या आपकी राशि भी है इसमें शामिल।

2 min read
surya rashi parivartan, rashi, rashifal, surya dev, surya rashi parivartan 2022,
सूर्य राशि परिवर्तन 2022: 13 फरवरी से इन राशि वालों की बदल जाएगी तकदीर, मिलेगा ये फायदा

Surya Rashi Parivartan February 2022: सूर्य को अपनी राशि बदलने में करीब 1 महीने का समय लग जाता है। जब भी ये ग्रह राशि बदलता है तो इसका प्रभाव सभी राशि के लोगों पर पड़ता है। 13 फरवरी से सूर्य शनि की राशि कुंभ में गोचर करने लगेगा, जहां ये 15 मार्च तक रहेगा। ये एक महीने की अवधि कुछ राशि वालों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं होगी। इन राशियों के जातकों की किस्मत बदल जाएगी। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

मेष राशि: इस राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर लाभप्रद साबित होगा। व्यापार और नौकरी में किए गए प्रयासों का आपको इस अवधि में लाभ प्राप्त होगा। पदोन्नति होने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। आपके काम की सराहना होगी। कार्यस्थल में आपकी साख बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी। आर्थिक मोर्चे पर आपको अच्छी मजबूती मिलती दिखाई दे रही है। निवेश से भी लाभ प्राप्त होने के आसार हैं।

वृषभ राशि: इस दौरान आपको काफी प्रसिद्धि मिलेगी। करियर के लिहाज से समय काफी अनुकूल साबित होने वाला है। जीवन के कई क्षेत्रों में सुधार होने की संभावना है। आप इस दौरान अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। पदोन्नति के प्रबल योग बनते दिखाई दे रहे हैं। निवेश के लिए समय शानदार है। सरकारी नौकरी में इस दौरान सफलता प्राप्त होगी।

मिथुन राशि: करियर में अच्छी तरक्की हासिल करने में आप कामयाब रहेंगे। व्यापार में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। अच्छा मुनाफा कमाने में आप कामयाब रहेंगे। यदि आप नौकरीपेशा जातक हैं तो इस दौरान आपको अच्छी सफलता प्राप्त होने की उम्मीद है।

कन्या राशि: इस दौरान आपकी प्रसिद्धि में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। जो जातक सरकारी नौकरी से जुड़े हैं उन्हें इस अवधि में अच्छा लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे।

तुला राशि: इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा। निवेश से शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। करियर में लाभ प्राप्त करने के कई अच्छे अवसर हाथ लगेंगे। चतुराई और बौद्धिक क्षमता से आप अच्छा धन बना पाने में सफल रहेंगे।
यह भी पढ़ें: आदित्यनाथ योगी और मायावती पर शनि तो प्रियंका गांधी और नरेंद्र मोदी पर मंगल का है ज्यादा प्रभाव, जानिए किस नेता की है क्या राशि

Published on:
10 Feb 2022 03:34 pm