धर्म

16 दिसंबर से धनु राशि में सूर्य, एक महीना वृषभ और मीन के लिए रहेगा शानदार और आपका?

16 दिसंबर को सूर्य राशि परिवर्तन कर धनु राशि में आ जाएगा।
2 min read
• •
Nov 30, 2019
surya_transit.jpg

16 दिसंबर से सूर्य राशि परिवर्तन कर रहा है। सूर्य का राशि परिवर्तन करते ही सभी तरह की मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाएगा। दरअसल, 16 दिसंबर को सूर्य राशि परिवर्तन कर धनु राशि में आ जाएगा। इसके बाद अगले साल 14-15 जनवरी को सूर्य मकर राशि में चला जाएगा।


जैसा कि हम सभी जानते हैं कि ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से अन्य राशियों पर भी असर पड़ता है। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि सूर्य के धनु राशि में जाने से 16 दिसंबर से 14 जनवरी तक कैसा रहेगा आपका समय और आप पर क्या असर पड़ेगा...


मेष राशि: सूर्य के राशि परिवर्तन करने से मेष राशि के जातकों के लिए परेशानी भरा रह सकता है। आर्थिक दृष्टि से देखा जाए तो समय अनुकूल है लेकिन सेहत के लिए परेशानी भरा रह सकता है। इसके अलावा प्रेम संबंधों में तकरार होने की संभावना है।


वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। रूके हुए कार्य पूरे होने की पूरी संभावना है, साथ ही व्यापार में तरक्की के भी आसार है।


मिथुन राशि: सूर्य के राशि परिवर्तन करने से मिथुन राशि के जातकों पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में उन्नति के आसार हैं लेकिन स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा।


कर्क राशि:कर्क राशि के जातकों की सेहत बिगड़ सकती है। इस राशि के जातकों को खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा। 16 दिसंबर से 14 जनवरी तक नया काम ना ही शुरू करें तो आपके लिए बेहतर होगा।


सिंह राशि: सूर्य के राशि परिवर्तन इस राशि के जातकों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। आर्थिक मामलों में किसी पर भी आंख बंद कर के विश्वास ना करें। साथ ही लेन-देन करते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो धोखा खा सकते हैं।


कन्या राशि:कन्या राशि के जातक इस दौरान बड़े और कड़े फैसले ले सकते हैं। इनके जीवन में बदलाव आने वाला है। प्रेम संबंध खराब होने की पूरी संभावना है। व्यापार में सुधार हो सकता है।


तुला राशि:तुला राशि के जातकों की धन संबंधी परेशानियां दूर हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन का आसार है। इसके अलावा वाहन खरीदने की योजना बन सकती है, खरीद भी सकते हैं।


वृश्चिक राशि: सूर्य के राशि परिवर्तन से दिसंबर का महीना तनाव पूर्ण हो सकता है। आर्थिक और लव लाइफ काफी सुखद रहने के आसार हैं।


धनु राशि: इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। वाहन के मामले में सावधान रहने की जरूरत है। वाणी पर संयम बरतना होगा, नहीं तो अपनों से संबंध खराब हो सकते हैं।

मकर राशि: सूर्य के राशि परिवर्तन इस राशि के जातकों की करियर के लिए काफी अच्छा साबित होगा। नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। माता-पिता का भी साथ मिलेगा।


कुंभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए यह समय काफी सुखद रह सकता है। मन की सभी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की पूरी संभावना है।


मीन राशि: सूर्य के राशि परिवर्तन इस राशि के जातकों की करियर के लिए शानदार रहेगा। खासकर बेरोजगार लोगों के लिए। इस दौरान इन्हें अच्छी नौकरी मिल सकती है।

Updated on:
30 Nov 2019 12:32 pm
Published on:
30 Nov 2019 12:32 pm