धर्म

बेहद प्रभावशाली माने जाते हैं मां लक्ष्मी के ये मंत्र, इनके जाप से धन संबंधित दिक्कतें हो जाती हैं दूर

How To Please Devi Laxmi: धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए व्यक्ति कई उपाय करता है। लेकिन एक चीज ऐसी है जिससे मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न हो जाती हैं वो है इनके मंत्रों का जाप। मान्यता है इन मंत्रों का उच्चारण करने से धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती।

2 min read
बेहद प्रभावशाली माने जाते हैं मां लक्ष्मी के ये मंत्र, इनके जाप से धन संबंधित दिक्कतें हो जाती हैं दूर

Mantras For Money Increasing: हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। मान्यता है इनकी पूजा करने से व्यक्ति को सभी भौतिक सुख प्राप्त होते हैं। कहते हैं जिन लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि रहती है उन्हें जीवन में धन संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता। इन मंत्रों का जाप सुबह या शाम किसी भी समय कर सकते हैं। अगर आप अपने दिन को शुभ बनाना चाहते हैं तो सुबह उठते ही इन मंत्रों का जाप जरूर करें। आगे आप जानेंगे किस मंत्र के जाप से कौन सा सुख प्राप्त होता है और किस माला से इन मंत्रों का जाप करना रहेगा उत्तम।

कराग्रे वसति लक्ष्मी: कर मध्ये सरस्वती।
कर मूले तू गोविंदा, प्रभाते कर दर्शनम।।
सुबह उठते ही इस मंत्र का जप करें। मंत्र का जप आप बिस्तर पर बैठकर भी कर सकते हैं। इस मंत्र के उच्चारण से धन-धान्य में कभी कमी नहीं होती।

ॐ लक्ष्मी नम: कहा जाता है कि इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के घर में मां लक्ष्मी का सदैव वास बना रहता है।साथ ही घर में कभी भी अन्न और धन की कमी नहीं होती है। ध्यान रखें कि इस मंत्र का जाप कुश आसन पर ही करना चाहिए। तुलसी की माला, कमलगट्टे की माला किसी से भी आप इस मंत्र का जाप कर सकते हैं।

लक्ष्मी नारायण नम: इस मंत्र के जाप से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। पति-पत्नी के बीच के संबंध
मजबूत होते हैं। घर में सुख समृद्धि का वास रहता है।
पद्मानने पद्म पद्माक्ष्मी पद्म संभवे तन्मे भजसि पद्माक्षि येन सौख्यं लभाम्यहम्: इस मंत्र का जाप 108 बार स्फटिक की माला से करें। इस मंत्र के प्रभाव से घर में अन्न के भंडार कभी खाली नहीं होते।

ॐ धनाय नम: धन लाभ की प्राप्ति के लिए इस मंत्र का जाप उत्तम माना जाता है। इसका जाप शुक्रवार के दिन
कमलगट्टे की माला के साथ करना चाहिए।
ॐ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा: अगर आपका ऊपर कर्ज का बोझ बना हुआ है तो इस मंत्र का जाप करें। मान्यता है इस मंत्र के जाप से कर्ज से मुक्ति मिलती है और आर्थिक
स्थिति अच्छी होती चली जाती है।
यह भी पढ़ें: शुक्र जल्द होंगे मार्गी, इन 5 राशि वालों को धन की प्राप्ति के बन रहे योग

ऊं ह्रीं त्रिं हुं फट: किसी भी कार्य में सफलता पाना चाहते हैं तो इस मंत्र का जाप करना चाहिए। मान्यता है कि
इससे देवी मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम: इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को उसके प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्त होने की संभावना बढ़ जाती है।

ॐ ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नम: जब भी किसी नए काम की शुरुआत करने जा रहे हैं तो इस मंत्र का जाप जरूर करें। ऐसा करने से सभी कार्य निर्विघ्न संपन्न होने की मान्यता है। इस मंत्र का 108 बार जाप जरूर करें।
धनाय नमो नम: धन संबंधित परेशानियों को दूर करने के लिए इस मंत्र का रोजाना 11 बार या इससे ज्यादा बार
जाप करना चाहिए।
ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम: ये मंत्र माता वैभव लक्ष्मी का है। इस मंत्र का जाप 108 बार करने से व्यक्ति को लाभ मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
यह भी पढ़ें: इन नाम वाली लड़कियां चमका सकती हैं ससुराल वालों की किस्मत, होती हैं भाग्यशाली

Published on:
19 Jan 2022 08:58 am
Also Read
View All