वास्तु शास्त्र: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की महिलाओं द्वारा किए गए कार्यों का भी घर-परिवार की खुशहाली पर काफी असर पड़ता है। तो आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार महिलाओं द्वारा की जाने वाली उन छोटी-छोटी गलतियों के बारे में जो घर की सुख-समृद्धि में खलल डाल सकती हैं...
शास्त्रों और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर की महिला को लक्ष्मी माना जाता है। यानी जिस घर में महिलाओं का सम्मान नहीं किया जाता है उस घर के लोगों को मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त नहीं होता। साथ ही वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की महिलाओं द्वारा किए गए कार्यों का भी घर-परिवार की खुशहाली पर काफी असर पड़ता है। तो आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार महिलाओं द्वारा की जाने वाली उन छोटी-छोटी गलतियों के बारे में जो घर की सुख-समृद्धि में खलल डाल सकती हैं...
1. रसोई घर का पवित्र स्थान मानी जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि महिलाएं रसोई में साफ-सफाई रखने में लापरवाही करती हैं या चूल्हे पर झूठे बर्तन रखती हैं तो इससे घर की लक्ष्मी रूठ का चली जाती है। इसलिए महिलाओं से हमेशा खाना बनाने वाले स्थान को हमेशा को स्वच्छ रखने के साथ ही झूठे बर्तन चूल्हे पर या उसके आस-पास नहीं रखने चाहिएं।
2. महिलाएं इस बात का विशेष ध्यान रखें कि सूर्यास्त के बाद झाड़ू को कभी भी आंगन या घर के खुले स्थान पर नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार शाम होने के बाद झाड़ू को घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में छिपाकर किसी कोने में रख देना चाहिए। अन्यथा झाड़ू को ऐसे ही खुले में रखने से जहां उस पर हर आने जाने वाले की नजर पड़ती है तो इससे घर की सुख-समृद्धि पर गलत असर पड़ता है। साथ ही परिवार के सदस्यों पर भी समस्याओं का साया मंडराने लगता है।
3. वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस घर की महिलाएं दहलीज पर बैठकर खाना खाती हैं उस घर में लक्ष्मी माता कभी वास नहीं करतीं।
4. शास्त्रों में दान-पुण्य करने का महत्व का काफी महत्व बताया गया है, लेकिन यदि सूर्यास्त के बाद आपके घर में कोई भिक्षा मांगने आए तो उसे दान में कभी भी दूध, दही, लहसुन, प्याज जैसी वस्तुएं नहीं देनी चाहिएं। क्योंकि शाम के समय किन चीजों का दान तरह से आपकी कुंडली के चंद्रमा और शुक्र पर गलत प्रभाव पड़ता है। साथ ही इससे घर-परिवार के सदस्यों को परेशानियों का सामना करने के साथ ही उनका मन भी विचलित हो सकता।