2 से 11 वर्ष की कन्याओं को पुष्प वर्षा के साथ अपने घर में प्रवेश कराएं। इसके बाद उन्हें आरामदायक और साफ स्थान जगह पर बिठाकर सभी कन्याओं के पैर धोएं। इसके बाद उनके पैरों पर हल्दी, कुमकुम और चावल चढ़ाएं। तत्पश्चात सभी कन्याओं की तिलक लगाकर उन्हें भोजन कराएं। भोजन के बाद कन्याओं को अपनी सामर्थ्य के अनुसार उपहार अथवा दक्षिणा दें। ध्यान रखें की कन्याओं को विदा करने से पहले सभी कन्याओं से पैर छूकर आशीर्वाद अवश्य लें। इससे मां भगवती आपको मनवांछित फल देती हैं।